ब्रेकिंग
राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस की कार्रवाई, वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके नेताजी की प्राथम... सीतामऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 529 किलो 690 ग्राम डोडाचूरा जब्त रीवा से भोपाल और कोलकाता को हवाई सेवा की मिली सौगात, विन्ध्य का वर्षों से संजोया हुआ हवाई सेवा का सप... “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा”-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में निकाली तिरंग... मंदसौर में फिर गरमाई सियासत, भाजपा पदाधिकारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी का मामला दर्ज मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की...

नीमच जिला की ग्रा.पं पंचायत उमर के पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री मामला, 3 हजार रू रिश्वत लेते भोपाल लोकायुक्त ने एक को रंगे हाथ पकड़ा

भोपाल। नीमच जिला की उमर पंचायत की शासकिय जमीन की रजिस्ट्री मामले भोपाल में महानीरीक्षक पंजीयन कार्यालय के स्टेनो को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी स्टेनो ने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में 6 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। बुधवार को उसने जैसे ही तीन हजार रुपए लिए, उसी समय जाल बिछाए बैठी लोकायुक्त ने टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त एसपी बताया कि रतनगढ़, नीमच निवासी मोहम्मद हारून ने 27 फरवरी को लोकायुक्त कार्यालय को शिकायती आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उसके बड़े भाई अल्ताफउद्दीन ने ग्राम पंचायत उमर के सचिव से मिलकर फर्जी भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी करवाकर उसके शासकीय भूमि पर बने मकान को अपनी पत्नी पत्नी तस्लीम बानो के रजिस्ट्री करवा ली है। इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। इस पर हारून महानिरीक्षक पंजीयन कार्यालय भोपाल में 17 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। जिस पर पंजीयन कार्यालय के शिकायत शाखा का स्टेनो सनी कटारे ने 50 हजार रुपए की मांग की गई। सनी कटारे के साथ स्टेनो जीतेन्द्र ठाकुर भी रिश्वत की मांग में शामिल था। जीतेन्द्र ने 6 हजार रुपए में सौदा तय किया। पहली किस्त 3 हजार रुपए ले लिए। अगले रोज 3 हजार रुपए देने के लिए। 1 मार्च को आरोपी सनी कटारे ने जैसे ही 3 हजार रुपए लिए, तभी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायत से संबधित भुअधिकार पत्र ग्राम पंचायत उमर जनपद जावद के तत्कालिक सचिव कन्हैयालाल के कार्यकाल मे जारी हुआ था और वर्तमान मे वह ग्राम पंचायत श्रीपुरा मे पदस्थ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.