भोपाल। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने विधानसभासत्र के तीसरे दिन बुधवार को अपने चौथे कार्याकाल का अंतिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभ में बजट पेश किया। वही कांग्रेस ने बजट भाषण से पहले गैस सिलेंडर के दामो मे हुए इजाफ को लेकर विरोध किया। बजट नहीं सुना और वॉकआउट कर दिया। मंत्री जगदीश देवड़ा ने कई बड़ी घोषणाएं की है। शिवराज सरकार ने अपने बजट में कहा है कि प्रदेश के जितने भी डिफॅल्टर किसान है उनका कर्ज मध्यप्रदेश सरकार भरेगी। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट भाषण पढ़ा। मध्यप्रदेश शिराजिंसंह सरकार का बजट 2023 पास हुआ।
बजट 2023 एक नजर में
स्मार्ट मीटर के माध्यम से मिलेंगे बिजली बिल, 900 किमी लंबा नर्मदा प्रगति पथ, रोजगार मूलक योजनाओं के लिए 252 करोड़ रूपए, सिंचाई योजना के लिए 11,500 करोड़ रूपए, सीएम ग्रामीण जोड़ो सड़क योजना के तहत बनाई जाएगी 8000 किमी सड़क, प्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, पीएम सड़क योजना के तहत बनाई जाएगी 4 हजार किमी सड़क, कौशल विकास के लिए दिए जाएंगे 1 हजार करोड़ रूपये, 300 गौशालाओं का कराया जाएगा निर्माण, 900 सीएम राइज स्कूलों के लिए 3230 करोड़ रूपए, लाडली बहना योजना के तहत दिए जाएंगे 8 हजार करोड़ रूपए, स्कूलों में खाली पदों पर होगी भर्ती, डिफॅाल्टर किसानों का कर्ज भरेगी सरकार, उच्च शिक्षा की बालिकाओं को इ स्कूटी देने का एलान, 1 लाख सरकारी योजनाओं का ऐलान , खेलों के लिए दिए जाएंगे 738 करोड़ रूपए , 467 करोड़ रूपए मातृत्व वंदना योजना के के लिए, महिला स्व सहायता समूह के लिए 660 करोड़ रूपए।
विपक्ष ने सदन में हंगाम करते हुए सदन से वाकआउट किया
बजट से पहले सिलेंडर लेकर विधानसभास पहुंचे कांग्रेस विधायक। बजट भाषण शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक गैस सिलेंडर लेकर विधानसभा पहुंचे। जैसे ही विधायकों ने विधानसभा में प्रवेश किया तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने गेट पर ही रोक लिया। इसके बाद विपक्ष ने बटज में शिवराज सरकार से सस्ते सिलेंडर देने की मांग की। पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की हमने गैस सिलेडर पर पैसे नही बढ़े, मुख्यमंत्री आश्चासन दे लेकिन उन्हौने आश्वासन नही दिया इस लिए हमने सदन से वाकआउट किया। पुर्व मंत्री जितु पटवारी ने कहा की सरकार एक हजार रूप्ये देकर महिलाओं से दा हजार रूप्ये ले रही है। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत ने कहा कि रसोई गैस के दाम फिर बढ़ा दिए गए हैं। सरकार बजट में वैट की दर कम करके जनता को राहत देनी चाहिए। 50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की दर बढ़ाई गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आम बजट में नारी शक्ति के लिए विशेष प्रावधान करने पर महिला मंत्रीगण तथा विधायकों ने आभार माना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर सहित महिला विधायकों ने विधानसभा स्थित कैलाश समिति कक्ष में भेंट की। महिला मंत्री तथा विधायकों ने बजट में महिलाओं के सर्वांगीण विकास तथा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए विशेष प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया।