जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित पुलिस लाइन में एक प्रधान आरक्षक का शव मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुरेश चौधरी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रांची थाने में पदस्थ बताए जा रहे हैं। उनका शव 10-11 नवंबर की दरमियानी रात करीब 12 बजे पुलिस लाइन स्थित उनके वर्तमान क्वार्टर में मिला।
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक सुरेश चौधरी का शव उनके क्वार्टर से बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद से जुड़े पहलू सामने आ रहे हैं, हालांकि उनकी मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
सीएसपी के अनुसार, घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारण और शव की स्थिति को लेकर अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल प्रधान आरक्षक की मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस जांच रिपोर्ट तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।