ब्रेकिंग
एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन रसोइया महासंघ की चूल्हा बंद हड़ताल से मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित पुर्व मुख्यमंत्री ने मध्यपन्रदे... भानपुरा पुलिस ने 18 क्वार्टर गोवा व्हिस्की जब्त की सीतामऊ पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की मेट्रिमोनियल साइट पर एनआरआई बनकर साढ़े 7 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार मध्यप्रदेश पुलिस थाना अफजलपुर की टीम द्वारो 200 पेटी अवैध शराब पकड़ी, बोलेरो पिकअप जब्त, चालक वाहन छो... भानपुरा थाना, चौकी भैसोदामंडी पुलिस ने 12 लाख की एमडी और डोडाचूरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मो... इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के कथित रूप से छलपूर्वक क्यूआर कोड तैयार कर ठगी के नेटवक के मामले मे प्रकरण... उप मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों के उत्कृष्ट विचार विकसित भारत का सपन... मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल, प्रदेश का बढ़ा गौरव, बाघ गुफा चित्...

मध्यप्रदेश पुलिस थाना अफजलपुर की टीम द्वारो 200 पेटी अवैध शराब पकड़ी, बोलेरो पिकअप जब्त, चालक वाहन छोड़कर फरार

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अफजलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 200 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने नाकाबंदी की। इस दौरान बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 70 जी 0315 को रोकने का प्रयास किया गया। चालक वाहन को नई आबादी अफजलपुर की ओर ले गया। रास्ता बंद होने पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
तलाशी लेने पर वाहन से 100 पेटी देशी मसाला शराब और 100 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 200 पेटी एवं 1800 बल्क लीटर शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए और बोलेरो पिकअप की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास गेहलोत एवं अफजलपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.