मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे सीतामऊ और भानपुरा पुलिस की अवैध शराब व जुआ के खिलाफ कार्रवाई,छ प्रकरण दर्ज
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे जिले में अलग 7अलग थानों में अवैध शराब और जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। सीतामऊ पुलिस ने ग्राम बैलारा में यात्री प्रतीक्षालय के सामने से हिरालाल पिता विजराम नायक उम्र 41 वर्ष, निवासी बैलारा को पकड़कर उसके कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। मामले में अपराध क्रमांक 499/26, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
भानपुरा थाना पुलिस ने झालावाड़ आमरोड दशहरा मैदान के सामने से राकेश पिता गोपीचंद सहगल उम्र 52 वर्ष, निवासी धानमंडी भानपुरा को पकड़कर 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। मामले में अपराध क्रमांक 397/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
भानपुरा थाना क्षेत्र मे इसी तरह झालावाड़ रोड स्थित बीआईपी ढाबे के पास से राहुल पिता भंवरलाल मेहर उम्र 33 वर्ष, निवासी नीमथुर गेट भानपुरा के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 398/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पेट्रोल पंप के पास झालावाड़-भानपुरा आमरोड से जगदीश पिता हरलाल नायक उम्र 35 वर्ष, निवासी पांगा के कब्जे से भी 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 399/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं भानपुरा पुलिस ने भीमपुरा में खेत के पास झाड़ियों में जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 4,070 रुपये नकद जब्त किए गए। इस मामले मे पुलिस के अनुसार कार्रवाई 20 सितंबर 2026 को शाम 6रू35 से 7 बजे के बीच मांगीलाल धाकड़ के भीमपुरा स्थित खेत के पास की गई। पकड़े गए आरोपियों में दशरथ पिता मथुरालाल धाकड़ निवासी भीमपुरा, रोहित सिंह पिता सुल्तान सिंह शक्तावत निवासी गोयंदा, राजेंद्र सिंह पिता विजय सिंह शक्तावत निवासी गोयंदा, जगवेंद्र सिंह पिता रमेश सिंह शक्तावत निवासी गोयंदा, राहुल पिता सूरजमल बंजारा निवासी कैथुली, भानप्रताप सिंह पिता गोविंद सिंह शक्तावत निवासी गोयंदा, भंवरलाल पिता प्रताप सिंधी निवासी गुलाबनगर कैथुली, भीम सिंह पिता विजेंद्र सिंह शक्तावत निवासी गोयंदा, प्रवीण सिंह पिता पूरनसिंह राजपूत निवासी गोयंदा और हिंगेंश पिता रामलाल खटीक निवासी कैथुली शामिल हैं। उक्त मामले में अपराध क्रमांक 401/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
भानपुरा थाना क्षेत्र में इसके अलावा प्रेम गार्डन के बगीचे के पास से हेमराज पिता प्रभुलाल गुर्जर उम्र 34 वर्ष, निवासी सांनडा को पकड़कर उसके कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 402/26, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।