ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी

Madhya Pardesh / गरोठ। मंदसौर जिला के गरोठ शहर के वार्ड एक के क्षेत्र में सड़क पर बने गहरे गड्ढों से आमजन परेशान हैं। सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है या नगर परिषद के, इससे जनता को कोई लेना-देना नहीं है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि जिम्मेदार विभाग आपसी समन्वय से जल्द से जल्द सड़क के गड्ढों को भरवाकर आवागमन सुगम बनाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वार्डवासी धर्मेंद्र शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया तो वे वार्ड की जनता के साथ इसी सड़क पर धरना देंगे। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कब तक सड़क के गड्ढों की मरम्मत शुरू करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.