ब्रेकिंग
शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5... ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंरू उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाईः धारदार छुरा, अवैध शराब और सट्टा सामग्री जब्त, तीन आरोपी पकड़े कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष के चनाव, 29 सितम्बर को मतदान होगा और 3 अक्टूम्बर को परिणाम आयेंगे नल-जल योजनाओं के मेंटेनेंस का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया जाए रू कलेक्टर दिव्यांक सिंह, ... (त्वरित टिप्पणी) - श्री पशुपतिनाथ की शाही सवारी में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी पर छिड़ी बहस, चुनावी सि... हल्द्वानी प्रकरण में राहुल गांधी पर थ्प्त् को लेकर कांग्रेस का हमला, इमरान मसूद बोलेकृ नफरत की राजनी... सीतामऊ के करांडीया में अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक में बड़ी संख्या में होंगे दीप प्रज्ज्वलित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल सत्ता के नहीं बल्कि निरंतर सेवा और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष हैं। सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई यह संवैधानिक यात्रा आज एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंची है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर को उज्जैन स्थित महाकाल महालोक में बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रदेश में जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं और कार्यों का लोकार्पण या भूमि-पूजन किया है अथवा अन्य कोई महत्वपूर्ण सौगात दी है, उन सभी स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति अहमदाबाद अथवा वडनगर में की जाए। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर नर्मदा परियोजना और सरदार सरोवर बांध से जिन जिलों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है, उन जिलों में नर्मदा परियोजना पर केन्द्रित गतिविधियां संचालित की जाएं। इसी प्रकार केन-बेतवा लिंक परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में प्रधानमंत्री श्री मोदी की इस पहल से जन-जन को अवगत कराया जाए। प्रदेश में विकसित प्रमुख सड़क परियोजनाओं से सुगम हुए यातायात और बढ़ी आर्थिक गतिविधियों की जानकारी का भी प्रचार-प्रसार किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.