भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा भाजपा की राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई है। इसमें मध्यप्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नियुक्तियों के तहत लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री तथा श्रीमती कविता पाटीदार सौदानसिंह राष्ट्रीय सह महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरूण चुघ, राष्ट्रीय सह महामंत्री सौदानसिंह, को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, विष्णुदत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक तथा आशीष ऊषा अग्रवाल को मीडिया संबंधी दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर कहा गया कि अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह नई टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई राष्ट्रीय टीम संगठन के विस्तार, मजबूती और राष्ट्रसेवा के कार्यों को और प्रभावी गति प्रदान करेगी।