ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के कई जनपद पंचायतों के सचिवों को वेतन केलाले पढ़ रहे-पंचायत सचिव संगठन शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल युवा शक्ति देश की विकास यात्रा की सशक्त सारथीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए धरोहर बनेगीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को... पुलिस द्वारा 05 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी आरोपी दशरथ गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अ... मंदसौर जिले में भारी वर्षा की चेतावनी, कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने आमजन से की सतर्क रहने की अपील पीकअप से घसीटकर हत्या करने वाले आरोपी छीतर जयराम गुर्जर को आजीवन कारावास कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची, लीड पेन एवं नकदी राशि जब्त राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस की कार्रवाई, वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुके नेताजी की प्राथम...

युवा शक्ति देश की विकास यात्रा की सशक्त सारथीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश और देश के युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति भारत का केवल भविष्य ही नहीं, बल्कि देश की विकास यात्रा की सशक्त सारथी भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के सामर्थ्य, नवाचार और संकल्प के बल पर राष्ट्र निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमताओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ें। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर देश के सभी ऊर्जावान युवा साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.