ब्रेकिंग
एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन रसोइया महासंघ की चूल्हा बंद हड़ताल से मध्याह्न भोजन व्यवस्था प्रभावित पुर्व मुख्यमंत्री ने मध्यपन्रदे... भानपुरा पुलिस ने 18 क्वार्टर गोवा व्हिस्की जब्त की सीतामऊ पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की मेट्रिमोनियल साइट पर एनआरआई बनकर साढ़े 7 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार मध्यप्रदेश पुलिस थाना अफजलपुर की टीम द्वारो 200 पेटी अवैध शराब पकड़ी, बोलेरो पिकअप जब्त, चालक वाहन छो... भानपुरा थाना, चौकी भैसोदामंडी पुलिस ने 12 लाख की एमडी और डोडाचूरा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मो... इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के कथित रूप से छलपूर्वक क्यूआर कोड तैयार कर ठगी के नेटवक के मामले मे प्रकरण... उप मुख्यमंत्री ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बच्चों के उत्कृष्ट विचार विकसित भारत का सपन... मध्यप्रदेश के 4 ऐतिहासिक स्थल यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल, प्रदेश का बढ़ा गौरव, बाघ गुफा चित्...

मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले विधायक “कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि स्थायी नहीं होता।

अधिकारी या जनप्रतिनिधि स्थायी नहीं, काम ऐसे करें कि जाने के बाद भी जनता याद रखे” – विधायक विपिन जैन
विजन डॉक्यूमेंट बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

मंदसौर। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं दीर्घकालीन विकास की ठोस कार्ययोजना तैयार करने को लेकर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में विजन डॉक्यूमेंट बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक विपिन जैन ने की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनहित के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक विपिन जैन ने कहा, “कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि स्थायी नहीं होता। हमें ऐसे जनहितकारी कार्य करने चाहिए कि पद से जाने के बाद भी जनता हमें याद रखे।” उन्होंने सभी विभागों से विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े ठोस और व्यवहारिक प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा, ताकि मंदसौर के सर्वांगीण विकास का प्रभावी विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा सके।

शिवना प्रोजेक्ट में देरी पर नाराजगी
बैठक में शिवना प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विधायक ने देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीआईयू विभाग को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
वहीं कालाखेत स्टेडियम और कालाखेत क्षेत्र में निर्माणाधीन दुकानों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए।

स्कूलों के उन्नयन से लेकर सड़कों तक पर हुई चर्चा
शिक्षा विभाग की समीक्षा में निम्बोद एवं खजुरिया सारंग हाई स्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने के लिए शासन को पुनः स्मरण पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों की मरम्मत, विद्युत विभाग के ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की समस्या, विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों की प्रगति तथा दलौदा की सर्विस लेन की शीघ्र मरम्मत को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक नाराज
कृषि उपज मंडी, विद्युत विभाग एवं एमपीआरडीसी के अधिकारियों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर विधायक विपिन जैन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी अधिकारी बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और अपने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी दें।
विधायक ने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जवाबदेही के साथ काम करने से ही मंदसौर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति देने की अपेक्षा जताई

Leave A Reply

Your email address will not be published.