ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर

Madhya Pardesh / मंदसौर। राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कवच योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

सांसद गुर्जर ने कहा कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लगभग 5 हजार किसानों को नए ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें कृषि कार्यों के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता मिल सकेगी और उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में किसानों के हितों के साथ-साथ विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों को भी मंजूरी दी गई। इन फैसलों से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और समग्र विकास के लिए निरंतर प्रभावी निर्णय ले रही है। कवच योजना की स्वीकृति किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.