ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत भारतीय डाक विभाग के र्कचारी पर अमानत में खयानत का आरोप, सीतामऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिपलिया मंडी पुलिस की कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ मंदसौर जिले में पुलिस की कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मनोज तिवारी का बयान, कहा- छात्र हित में उठाए गए कदम के लिए धन्यवाद पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में हर घर तिरंगा, हथकरघा और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया आह्वान कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर 1999... मंदसौर जिले में तीन थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

Madhya Pardesh/ मंदसौर। मंदसौर जिले के नवागत कलेक्टर आईएएस दिव्यांक सिंह ने पदभार ग्रहण करने केपुर्व प्रातः प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
2017 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांक सिंह पहली बार मंदसौर कलेक्टर के रूप में जिले की जिम्मेदारी संभालने पहुंचे हैं। धार्मिक एवं पवित्र नगरी मंदसौर में उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मंदसौर जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

मंदसौर जिले के नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं से संबंधित प्रारंभिक जानकारी भी प्रदान की। नवागत कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों का नया कार्यकाल प्रारंभ हो गया।

ImageImage

कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कलेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण
मंदसौर नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने कलेक्टर कार्यालय परिसर का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर कार्यालयीन कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ImageImageImage

Leave A Reply

Your email address will not be published.