ब्रेकिंग
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा 4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु... सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई तक कर सकते हैं।

17 जुलाई तक आवेदन, 2 अगस्त से होगी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 2 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

73 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर परिणाम

भर्ती में राज्य सरकार की आरक्षण व्यवस्था लागू होगी। इसके तहत अनुसूचित जाति (SC) को 20 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 16 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत (न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। कुल 73 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के अनुसार परिणाम घोषित किए जाएंगे।

दो पालियों में होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा 2 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। रिपोर्टिंग समय समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

आधार सत्यापन अनिवार्य

परीक्षा में शामिल होने के लिए आधार आधारित सत्यापन अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

ये अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं

  • जिन अभ्यर्थियों की 26 जनवरी 2001 या उसके बाद दो से अधिक संतान हैं।
  • जिन पुरुष अभ्यर्थियों का विवाह 21 वर्ष से पहले तथा महिला अभ्यर्थियों का विवाह 18 वर्ष से पहले हुआ है।
  • महिलाओं के विरुद्ध अपराध में दोषी ठहराए गए पुरुष अभ्यर्थी।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 अगस्त से भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Note-अधिक जानकारी के लिए विीाागीय पोर्टल देखें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.