ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें

ब्यूरो रिपोर्ट- भोपाल।
राजधानी भोपाल में गुरुवार शाम आए तेज आंधी-अंधड़ ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के करीब 300 विद्युत फीडर पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली की लाइनें टूट गईं, पोल क्षतिग्रस्त हो गए तथा विद्युत संरचनाओं को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपनी तकनीकी एवं रखरखाव टीमों को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया है। कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं और बाधित बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कंपनी अधिकारियों के अनुसार सभी प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत एवं बहाली कार्य जारी है। प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त लाइनों और उपकरणों की मरम्मत की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को शीघ्र राहत मिल सके।

विद्युत वितरण कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे टूटे हुए बिजली तारों और क्षतिग्रस्त विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.