मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 राज्यों में चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय “लच्छु गैंग” गिरफ्तार, 37 लाख का मशरुका जब्त
मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के तहत थाना नाहरगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 राज्यों में सक्रिय अंतर्राज्यीय “लच्छु गैंग” के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मात्र सात मिनट में मकानों की ग्रील काटकर चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देने में माहिर बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना नाहरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से लगभग 37 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया।
पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 को सूचना मिली थी कि पंजाब, दिल्ली, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, केरल, असम सहित कई राज्यों में चोरी करने वाला गिरोह थाना नाहरगढ़ क्षेत्र में सुनसान स्थान पर चोरी की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना नाहरगढ़ में अपराध क्रमांक 183/2026 धारा 313 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, पंजाब, राजस्थान सहित मध्यप्रदेश के हरदा, इंदौर, बड़वानी, खंडवा, देवास, कटनी, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और रायसेन में वारदात करना स्वीकार किया है।
गिरफ्तार आरोपी गणेश उर्फ गणपत वसुनिया, निवासी रंजीतगढ़, जिला अलीराजपुर कैलाश उर्फ बिशन वसुनिया, निवासी रंजीतगढ़, जिला अलीराजपुर छोटू वसुनिया, निवासी नरवाली, जिला धार दिनेश उर्फ महेश अनारे, निवासी भिलवंती, जिला धार को गिरफ्तार किया।
सोने-चांदी के आभूषण कीमत लगभग 25 लाख रुपये एक फोर व्हीलर वाहन कीमत लगभग 12 लाख रुपये 4 मास्क 6 ग्लव्स 5 प्लास्टिक पेचकस 2 इलेक्ट्रॉनिक कटर 1 कटर आरोपियों से मशरुका जब्त किया गया।
सराहनीय भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी सहित थाना स्टाफ एवं साइबर सेल मंदसौर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।