ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

म.प्र. लोकायुक्त पुलिस टीम ने मंदसौर जिला में पटवारी हरीश पाटीदार को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए तहसील कार्यालय सुवासरा में रंगे पकड़ा गया

मंदसौर। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल, मध्य प्रदेश के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के मार्गदर्शन में उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा रिश्वतखोर पटवारी को ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा गया।

मंदसौर जिला के राजस्व अनुविभाग सीतामऊ, तहसील सुवासरा मे लोकायुक्त पुलिस ने दल बल के साथ 16 फरवरी 2026 को दबिश दी। जिसमे पटवारी हरीश पाटीदार को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए तहसील कार्यालय सुवासरा में रंगे पकड़ा गया।

आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपत तहसील सुवासरा जिला मंदसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि उसके बड़े भाई स्व भगवती प्रसाद को कोई संतान नहीं थी, उन्होंने उसके लड़के आनंद जोशी को गोद लेकर दत्तक पुत्र बनाया था। भाई भगवती प्रसाद के नाम पर दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण उनके दत्तक पुत्र आनन्द के नाम से करवाने के कार्य के लिए वह हल्का पटवारी हरीश पाटीदार से मिला तो पटवारी ने नामांतरण कार्य हेतु 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।

आवेदक की शिकायत की तस्दीक कर उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा ट्रैप आयोजित किया गया व आज दिनांक 18/2/26 को आवेदक से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी हरीश पाटीदार को तहसील कार्यालय सुवासरा में रंगे पकड़ा गया।
पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये आवेदक से शिकायत दिनांक को ले लिए थे

लोकायुक्त दल- निरीक्षक राजेंद्र वर्मा , आरक्षक उमेश जाटव,आरक्षक विशाल रेशमिया, आरक्षक नेहा मिश्रा, आरक्षक हितश ललावत,आरक्षक इसरार का सराहनिय योगदार रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.