ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

दलौदा पुलिस ने पंजाब पासिंग ट्रक से डोडाचुरा ले जाते पंजाब के आरोपी को किया गिरफ्तार

मंदसौर। दलोदा पुलिस टीम द्वारा महु नीमच हाईवे रोड गौशाला के पास दलोदा में एक आरोपी से एक ट्रक में किराना सामान के नीचे छिपाकर ले जा रहे 40 किलोग्राम डोडाचुरा सहित 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी पर चलाये जा रहे नशे के विरुध्द सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेरसिहं बघेल एवं एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा महु नीमच हाईवे रोड गौशाला के पास दलोदा में एक आरोपी से एक ट्रक में किराना सामान के नीचे छिपाकर ले जा रहे 40 किलोग्राम डोडाचुरा सहित 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दलौदा पर दिनांक 14.02.26 को सउनि प्रमोदसिंह तोमर तथा टीम द्वारा महु नीमच हाईवे रोड गौशाला के पास दलोदा से एक ट्रक को हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा तथा जो उक्त ट्रक क्र.पीबी02डब्लु1532 में किराना सामान के नीचे छिपाकर ले जा रहे 40 किलोग्राम डोडाचुरा सहित 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी जप्त कर आरोपी औकार सिह पिता खजान सिह जाट सिक्ख उम्र 45 वर्ष निवासी तरणतारन पंजाब को एनडीपीएस के समस्त आज्ञापाक प्रावधानो का पालन करते हुये आरोपी के विरुध्द थाना दलौदा पर अ.क्र.70/26 धारा 8/,15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी- औकार सिह पिता खजान सिह जाट सिक्ख उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सांगे गुरूगोविन्द सिह स्कुल के पास थाना तरणतारन सदर जिला तरणतारन पंजाब

सराहनीय कार्य – उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, उनि आर एस पंवार ,सउनि प्रमोदसिंह,प्र.आर.290 जितेन्द्रसिंह आर. युवराज सिंह, आर.परिमालसिंह ,आर.गोपाल कृष्ण, आर सुनील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.