ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश बजट सत्र से पहले सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी

वह टेक्स्ट जिसमें 'बजट सत्र से पहले प्रशासनिक फेरबदल आधी रात के बाद बदले आईएएस मनीष सिंह अशोक वर्णवाल दीपक सक्सेना' लिखा है की फ़ोटो हो सकती है

भोपाल। मयप्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा के बजट सत्र से ठीक पहले डॉ. मोहन सरकार ने आधी रात के बाद 2 बजे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसमें 11 प्।ै और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इस फैसले में जनसंपर्क आयुक्त को साथ स्वास्थ्य और वन विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की नियुक्ति की गई है। जिसको लेकर चर्चा का दौर जारी है। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदल दिए गए हैं, जिनमें स्वास्थ्य, वन, जनसंपर्क और आबकारी जैसे विभाग शामिल हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
यहां इस फेरबदल में 2009 बैच के प्।ै अफसर मनीष सिंह को फिर से आयुक्त जनसंपर्क की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष सिंह के पास परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी बना रहेगा। वहीं चार महीने पहले जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए दीपक सक्सेना को हटा दिया गया है, उन्हें आबकारी आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आबकारी आयुक्त रहे अभिजीत अग्रवाल को अब राज्य सहकारी विपणन संघ का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सीनियर आईएएस अफसर अशोक वर्णवाल को अब लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है। वहीं अब तक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव रहे संदीप यादव अब वन विभाग के नए प्रमुख सचिव होंगे। उनके पास प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। चानक हुए इस फेरबदल में वरिष्ठ अधिकारी अशोक बर्णवाल को वन विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके पास भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग और पर्यावरण विभाग का जिम्मा भी रहेगा। साथ ही, उन्हें खाद्य सुरक्षा आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

तीन अपर कलेक्टर बने जिला पंचायत सीईओ

देर रात जारी हुई लिस्ट में चार राज्य प्रशानिक अधिकारियों के ट्रांसफर भी किए गए हैं। भुरला सिंह सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा, मिलिंद कुमार नागदेवे को जिला पंचायत खरगोन वीर सिंह चौहान को जिला पंचायत भिंड और राकेश शर्मा को मुख्य महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ किया है।

इसी तरह आगर मालवा जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अपर परियोजना संचालक बनाया है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव कमल सोलंकी को राससेन जिला पंचायत का सीईओ बनायाा गया है।


Leave A Reply

Your email address will not be published.