मनरेगा कोई मेहरबानी नहीं, किसानों व मजदूरों का अधिकार है- मीनाक्षी नटराजन। कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने कहा वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं को समाप्त करने पर तुली हुई है, यह भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, जिसे किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों से कोई लेना-देना नहीं।
प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की को लेकर जिला कांग्रेस ने धरना देकर प्रदर्शन किया
मंदसौर । मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना को कमजोर करने का कार्य केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। मनरेगा गांवों की आर्थिक रीढ़ है और केवल नाम बदलने से ग्रामीणों व मजदूरों का भला नहीं होने वाला। उक्त विचार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गांधी चौराहा, मंदसौर पर आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय विशाल धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। सुश्री नटराजन ने कहा कि मनरेगा कोई सरकारी मेहरबानी नहीं, बल्कि मजदूरों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील भारत के किसानों और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगी। जब देश पर टैरिफ लगाए जा रहे थे, तब केंद्र सरकार केवल दिखावटी बयानबाजी करती रही। इस सरकार को आम आदमी, किसान और मजदूरों से कोई सरोकार नहीं है, बल्कि यह केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता करती है। उन्होंने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों को हुए भारी नुकसान के बावजूद जमीनी सर्वे के बजाय कार्यालयों में बैठकर औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2019 में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों को बिना सर्वे के तत्काल मुआवजा प्रदान किया था।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि हाल ही में जिले में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई है।
विधायक विपिन जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं को समाप्त करने पर तुली हुई है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, जिसे किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। धरने के बाद सभी कार्यकर्तागण गांधी चौराहा से रैली के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सिटी कोतवाली पहुँच कर दो ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम व राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा गया । धरना प्रदर्शन के आयोजन मे कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता व किसान,मजदूर मौजुद थे।
__________________________________
मनरेगा योजना मे फर्जी जॉब कोर्ड से सविच ने किया घोटाला…!
मंदसौर। मनरेगा योजना मे फर्जी जॉब कोर्ड से फर्जी हाजरीयां भर कर फर्जी रूप से शासन की राशि मे घोटाला करने का मामला मन्दसौर जिले के सीतामऊ तहसील और जनपद के ग्राम खेड़ा ग्राम पंचायत का है जहाँ के निवासी अरविन्द पाटीदार का आरोप है की उनकी ग्राम पंचायत खेड़ा में ग्राम पंचायत सचिव विक्रम सिंह ने खुद हीं अपने नाम से जॉब कार्ड नंबर एमपी16005044001128 बनाया। कई तरह के शासकीय लाभ स्वयं और परिवार जनों के नाम पर अर्जित किये। सचिव ने अपने भाई की पत्नी के नाम खेत तालाब शासकीय भूमी पर खुदवाया। मिडिल स्कूल में वृक्षा रोपण किये बीना हीं रुपयों का आहारण किया। अरविन्द पाटीदार के अनुसार ग्राम के निवासी नाथूलाल नायक और भागीरथ नायक दोनों के आवास अपूर्ण है, परन्तु पंचायत सचिव द्वारा रुपयों का लेनदेन करके आवास को पूर्ण बता कर पेमेन्ट कूटरचित दस्तावेज लगा कर आहरण करवा दिया। अरविन्द पाटीदार शिकायतकर्ता जनपद शिकायत 26/08/2025 और 17/10/2025 सीएम हेल्पलाइन नंबर 34938036 एक और शिकायत 34938161 को 60 दिनों से अधिक समय हो गया है परन्तु न् तो सीतामऊ जनपद सीईओ ध्यान देते है न कोई और सुध लेने को तैयार है। अपनी और से इस व्यथा पर स्वयं लिखीत मे कोई जानकारी बता रहे है। शिकायतकर्ता की माने तो सबूतों के होते कोई कार्यवाही नहीं होना सीतामऊ जनपद की भ्रष्ट, लापरवारी और निष्क्रियता की और ईशारा करते है। खबर से सचिव सहित भ्रष्टाचारी घबराऐ हुए है इस पुरे मामले को लेकर जनपद सीईओ तो तुरंत संज्ञान लेकर सचिव पर कठोर कार्यवाही की जाना चाहिए।