ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

आदर्श रोड का निर्माण कार्य शीध्र प्रारंभ किया जाए, जहाँ-जहाँ अतिक्रमण हटाया गया है, वहाँ सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है- नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर

Madhya pardesh/ मंदसौर। सरदार वल्लभ पटेल चौराहा से प्रतापगढ़ रोड तक आदर्श रोड का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक से चर्चा की। श्रीमति गुर्जर ने उनसे आग्रह किया कि सरदार पटेल चौराहे से लेकर प्रतापगढ़ रोड तक, जहाँ-जहाँ अतिक्रमण हटाया गया है, वहाँ सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है, जिससे शहर के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर रोड़ को सुव्यवस्थित कराया जाए। इस पर एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक ने आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी की जा रही है। कल पुनः एमपीआरडीसी के अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सोमवार से रोड़ निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। नागरिकों को हुई असुविधा का हमें भी दुःख है। सड़क का कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर जल्द पूर्ण हो, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.