ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

गौ-वंश सड़कों पर न रहें और उनकी बेहतर देखभाल हो, नीमच जिले में सर्व प्रथम बरथून गोशाला परिसर में कामधेनु आईसीयू कक्षा 20 x 20 का निर्माण किया

भोपाल। मध्यप्रदेश, पशुपालन एवं डेयरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-वन्य विहार की महत्वपूर्ण घोषणा की है। हमारे गौ-वंश सड़कों पर न रहें और उनकी बेहतर देखभाल हो, इसके लिए प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। गौ-शालाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश की गौ-शालाओं में गाय के आहार के लिए निर्धारित अनुदान दोगुना किया गया है। गौ-वंश की नस्ल में सुधार का कार्यक्रम भी तेज किया जा रहा है। प्रदेश में गौ-संवर्धन वर्ष में अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। यह पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा कार्य है।

गौशालाओं में सौर ऊर्जा संयंत्रों के उपयोग से बिजली का खर्च कम करने की पहल की जा रही है। पशुपालन एवं डेयरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री लखन पटेल एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रशासन के द्वारा गौ माता के लिए नियमित विकाश से गौशालाएंआत्मनिर्भर बनेगी।

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला कलेक्टर एवं उप संचालक पशु पालन विभाग नीमच के द्वारा जिले की सभी गौशालाओं से सोलर ऊर्जा स्थापित करने के लिए गौशाला संचालकों से जानकारी मांगी गई।

श्री गोपाल कृष्ण गौशाला बरथून गौशाला अध्यक्ष श्रीमती ललिताबाई बैरागी ने बताया कि जय भवानी स्वयं सहायता समूह के द्वारा गौशाला संचालन का कार्य किया जा रहा है। गौ-वंश की नस्ल में सुधार का कार्य चल रहा एवं नीमच जिले में सर्व प्रथम गोशाला परिसर में कामधेनु आईसीयू कक्षा 20 x 20 का निर्माण किया है। गोशाला में 180 गोवंश है। बीमार एवं कमजोर गोवंश की देख भाल के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गौशालाओं को सौर ऊर्जा से बड़ी सौगात मिलने से गौशाला आत्मनिर्भर बनेगी बरथून गौशाला के अध्यक्ष सचिव सहित गौ सेवक सदस्यो ने इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत प्रसन्नता व्यक्त की ओर शासन प्रशासन का धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.