ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

पाकिस्तान को हराकर पूरे देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने खेल के मैदान में धूल चटाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी।

भोपाल । भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को खेल के मैदान में धूल चटाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के उन सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया, जिन्होंने पाकिस्तान को हराकर पूरे देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। भाजपा विधायक ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के हाथों एक बार नहीं, बल्कि हर हार मुंह की खानी पड़ी है, लेकिन अब पाकिस्तान की हालत ऐसी हो चुकी है कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और न ही सुधरने का नाम ले रहा है। मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अगर पाकिस्तान सुधरेगा नहीं, तो उसकी स्थिति आने वाले दिनों में और ज्यादा बदहाल होने जा रही है।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैच के बहाने हमारे खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया कि हम विश्व विजेता थे, हैं और हमेशा रहेंगे। हमें कोई पराजित नहीं कर सकता, लेकिन यहां पर सभी को एक बात समझनी होगी कि हम किसी को डराने के लिए विश्वविजेता नहीं बने हैं, बल्कि मानवता की रक्षा के लिए विश्वविजेता बनते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि हम पुरस्कार के लिए नहीं, बल्कि भारत के सम्मान के लिए इस पिच पर खड़े हैं।
भाजपा विधायक ने कहा, “मैं बार-बार इस बात को कह रहा हूं कि अगर हम ट्राफी भी लेंगे तो किसी उस व्यक्ति के हाथों से नहीं लेंगे, जिसके हाथ खून से रंगे हुए हों। हमने यह मैच वैश्विक मंच पर भारत की गरिमा को बढ़ाने के लिए खेला है और हम किसी भी कीमत पर भारत की गरिमा पर कुठाराघात नहीं होने देंगे।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ट्रॉफी हमारे लिए बड़ी बात नहीं है। हमारे खिलाड़ियों ने इससे पहले भी कई ट्रॉफी अपने नाम की हैं। हमारा मुख्य मकसद वैश्विक मंच पर भारत की गरिमा को सुरक्षित रखना था और इस दिशा में हमने काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि ट्रॉफी न लेकर हमारे खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में यह संदेश दिया कि हम आतंकवादियों को पालने वालों के हाथों से कोई भी ट्रॉफी नहीं लेंगे और न ही उससे हाथ मिलाएंगे। हम आने वाले दिनों में पाकिस्तान को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाएंगे। Copy@khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.