पशुपालकों की आय दोगुनी होगी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक चलेगा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान
भोपाल। 26 सितम्बर 25/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेशभर में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत पशुपालकों एवं किसानों को कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार, सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक, एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक, पशु पोषण, बीमारियों से बचाव एवं टीकाकरण संबंधी जानकारी दी जाएगी।
अभियान का उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर पशुधन की उत्पादकता बढ़ाना तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना है। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार का संकल्प पशुपालकों की आय दोगुनी करने का साकार होगा।