ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

लोकयुक्त टीम ने सैलाना मे कृषि विस्तार अधिकारी 10 हजार रू. रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

भोपाल। मध्यप्रदेश, उज्जैन लोकायुक्त ने रतलाम जिले की सैलाना तहसील के सकरावदा गांव के रहने वाले आवेदक विजय सिंह राठौर ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता को उसके गांव में कीटनाशक और खाद-बीज की दुकान खोलना है, जिसके लाइसेंस के लिए उसने मई में लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया था। जुलाई में उसे लाइसेंस बनने का मैसेज मोबाइल पर मिल गया था। तीनों लाइसेंस की असल कॉपी लेने के लिए वह कृषि विस्तार अधिकारी सैलाना मगन लाल मेडा से मिला। तीनों लाइसेंस की असल कॉपी देने के लिए 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। आवेदक के निवेदन पर लाइसेंस हेतु मगन लाल मेडा 25 हजार रिश्वत लेने पर राजी हुए।
कृषि विस्तार अधिकारी मगन लाल मेडा ने आवेदक से 15 हजार रुपए ले लिए थे। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर गुरूवार 28 अगस्त को आवेदक विजय सिंह को रिश्वत के बाकी 10 हजार रूपये देने के लिए कृषि विस्तार अधिकारी मगन लाल ने रिश्वत देने के लिए उसे अपने दफ्तर में बुलाया और जैसे ही रिश्वत के रूपये लिए तो वहां मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।

लोकायुक्त टीम मे निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा, प्रधान आरक्षक कन्हैया, हितेश लालावत, आरक्षक विशाल रैशमीया, नेहा मिश्रा, निरज राठौर शामिल रहे इनकी कार्यवाही सराहनिय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.