मंदसौर। पुलिस थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करते 02 तस्करो को किया गिरफ्तार, 02 तस्करो से 120 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स किया गया जप्त। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एंव अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के दोरान कार्यवाही हेतु अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोतम सोलंकी व अनुविभागीय अधिकार पुलिस मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि शैलेन्द्र सिहं कनेश के कुशल नेतृत्व में दो तस्करो को अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकडने मे सफलता मिली।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13.07.25 को विश्वसनीय मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए बिलात्री दलोदा आम रोड शिव मंदिर भाटरेवास पर नाकाबंदी कर एमपी 14 एमवी 2877 नम्बर की ब्जाज सीटी 100 मोटरसायकल पर दो तस्कर। भविष्य पिता मनीष सिहं सौधियां राजपुत निवासी कृष्णा कालोनी सीतामउ, विधि विरुद्ध बालक से अवेध मादक पदार्थ 120 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जग कर दोनो आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनो आरोपियो के विरुद्ध थाना अफजलपुर पर अपराध क्र 119/2025 धारा 8/,22.29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं खरीदने वाले तस्करो के संबंध में पुछताछ करते अन्य 03 तस्करो के अपराध में संलिप्त होने से उनको भी नामजद आरोपी बनाया गया है।
उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश थाना प्रभारी अफजलपुर,, सउनि भेरुदास बैरागी,, प्र आर 111 धीरेन्द्र सिंह, आर 834 अरुण शर्मा, आर. चालक 595 मोहन खराडी, आर 828 जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।