ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

बिंदोरी में विवाद, मंदसौर के गुजरदा गांव मे एक युवक की चाकू मारकर हत्या / एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि कत्ल का खुलासा 12 घण्टे के अंदर कर वायडी नगर पुलिस ने सभी आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Madhya Pardesh//मंदसौर। यशोधर्मन थाना क्षेत्र के गुजरदा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे एक युवक पर चार व्यक्तियों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट पहूॅचा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल शुक्रवार की दरमिनयान रात्री मे बिंदोरी के दौरान नाचने को लेकर हुए अनिल भोई व राजसथान के चार युवकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद चार लोगों ने मिलकर युवक अनिल भाई पिता राधेश्याम भोई निवासी गुजरदा थाना वासयडी नगर मंदसौर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही यशोधर्मन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक अनिल के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सपर्तगी मे दे दिया।

 

कत्ल का खुलासा 12 घण्टे के अंदर कर वायडी नगर पुलिस ने सभी आरोपीयों को किया गिरफ्तार

 

घटना का संक्षिप्त विवरण
मंदसौर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद जिला एवं अति. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक संदीप सिह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे हत्या का किया खुलासा ।

मृतक के भाई रवि पिता राधेश्याम भोई की रिपोर्ट पर अर्जन पिता प्रकाश मीणाउम्र 18 वर्ष, सुनिल पिता प्रकाश मीणा उम्र 19 वर्ष, अतुल उुर् अजय पिता नाथलुल मीणा उम्र 20 वर्ष, बलराम उर्फ बंटू पिता नाथलुल मीणा उम्र 20 वर्ष सभी निवासी दिवाला थाना कोटडी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान के विरूद्ध वायडील नगर पुलिस थाना पर अपराध क्रमांक 152/202 धारा 103,115(2), 3(5),296 बीएनएस 302, 323, 294 भादिव के तहत कार्यवाही कर सभी आरोपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 17.04.2025 को रात्री मे करीब 11.30 बजे गांव गुजरदा मे शादी की बिनोली में नाचने की बात को लेकर अनिल पिता राधेश्याम भोई उम्र 22 साल निवासी गुजरदा के साथ राजस्थान प्रतापगढ के दिवाला गांव के चार युवको, सुनील मीणा, अजय मीणा तथा दो अन्य साथियो ने मिलकर विवाद किया था। बिन्दोली खत्म होने के बाद अनिल अपने भाई रवि के साथ अपने घर जाने के लिये निकला की गब्बर मीणा के घर के सामने पहुंचे की पीछे से उक्त चारो युवक आये अनिल के साथ झगडा कर बोले के बिन्दोली मे तो बच गया अब नही बचेगा एसा कहकर झगडा करने लगे इसी बीच अनिल मीणा को बदमाशो द्वारा जान से मारने की नियत से सीने मे चाकू मारा गया जिससे अनिल भौई के सीने मे खून निकलने लगा तो मोके से उक्त चारो युवक चिल्ला चोट होने पर भाग निकले अनिल को उसका भाई व गांव वालो की मदद से जिला चिकित्सालय मंदसौर लाये जहा चिकित्सको के द्वारा अनिल भौई को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रवि की रिपोर्ट से थाने मर्ग पंजीबध्द किया गया तथा मामला हत्या का होने से अपराध धारा 103,115(2),296,3(5) बीएनएस का उक्त चारो युवको के विरूद्ध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिये गया दोराने विवेचना मामला सनसनी व गभीर होकर गांव गुजरदा मे दशहत का माहोल होने से वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश मे वायडी नगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश कर आरोपीगणो को राउण्डप किया गया है आरोपीगणों से पुछताछ कर विवेचना जारी है।

सराहनिय कार्यः – निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर, व चौकी प्रभारी उनि कपिल सोराष्ट्रीय, उनि विनय बुंदेला एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.