ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

मध्यप्रदेश का अगला और नया अध्यक्ष कौन होगा?

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा को लंबे समय से नए अध्यक्ष का इंतजार है, लेकिन अब घड़ी आ चुकी है नए अध्यक्ष के ऐलान की। प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इसी महीने अप्रैल में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली हाईकमान ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को जल्दी करने का आदेश दिया है। जिसके चलते भाजपा को इसी महीने नया मुखिया मिलने की संभावना है। मध्यप्रदेश का अगला और नया अध्यक्ष कौन होगा? इसकी तलाश लगभग अंतिम चरण में है। पहले ऐसी खबरें आई थी कि वीडी शर्मा को फिर से मौका दिया जा सकता है। लेकिन वीडी शर्मा को याचिका समिति में लेकर इन खबरों पर विराम पहले ही लग चुका था। अब उनके फिर से अध्यक्ष बनने की संभावनाएं कम हो गई है। भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, हेमंत खंडेलवाल, अरविंद भदौरिया समेत कई नाम चर्चा में बने हुए है। चौकानें वाला हो सकता है नया नाम वहीं प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की राय भी महत्वपूर्ण होगी। ऐसे में अध्यक्ष की कुर्सी किसे मिलेगी, ये देखना बेहद ही दिलस्प होगा। सूत्रों के हवाले बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार नाम को लेकर चौंका भी सकती है।

बता दें कि भाजपा ने इस बार मध्य प्रदेश में 62 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। वहीं जब जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां हो रही थी तभी भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बना दिया था। Copy@EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.