ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति-ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला नेताओं के लिए अच्छी खबर है।

भोपाल। मध्यप्रदेश, भारतीय जनता पार्टी मे जिलाध्यक्षों की चयन प्रक्रिया के बाद अब कांग्रेस पार्टी भी जल्द सभी जिलाघ्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है जिसमे ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला नेताओं के लिए अच्छी खबर है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का फार्मूला राहुल गांधी ने फिक्स कर दिया है। जिला अध्यक्षों की अगली लिस्ट ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला फार्मूला के आधार पर तैयार की जाएगी। कांग्रेस पार्टी में क्षत्रिय, ब्राह्मण और वैश्य समाज के नेताओं को छोड़कर बाकी सब के लिए यह अच्छी खबर है। सुत्रों की माने तो मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी ने तय कर दिया है कि, सबसे ज्यादा संख्या में जिला अध्यक्ष ओबीसी वर्ग से आएंगे। इसके बाद आदिवासी, दलित वर्ग और सबसे अंत में अल्पसंख्यक वर्ग से आएंगे। इस वर्टिकल फार्मूले में महिलाओं हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन दिया गया है। अर्थात जातियों के लिए आरक्षित जिलों में उस जाति की महिला को मेरिट के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। केवल ऐसे जिले जहां पर कोई विकल्प नहीं है, वहां पर क्षत्रिय समाज, ब्राह्मण समाज अथवा वैसे समाज के नेता को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।
ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला नेताओं की इस बार बल्ले-बल्ले हो गई है। राहुल गांधी के फार्मूले के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में जिला अध्यक्ष पद हेतु 89 प्रतिशत आरक्षण हो गया है। सिर्फ 11प्रतिशत के लिए सामान्य वर्ग के लिए रिक्त छोड़े गए हैं जहां पर मेरिट के आधार पर नियुक्ति होगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा टोटल 72 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाते हैं। वर्तमान में 68 जिला अध्यक्ष कार्यरत है और 6 पद खाली है। इसमें से 34 यानी लगभग 52प्रतिशत सामान्य वर्ग। 26 अर्थात 39प्रतिशत ओबीसी, दो अर्थात तीन प्रतिशत दलित, दो अर्थात 3प्रतिशत आदिवासी और एक अर्थात डेढ़ प्रतिशत अल्पसंख्यक शामिल हैं। मध्य प्रदेश की पूरी 72 सीटों में से एक भी सीट पर महिला जिला अध्यक्ष नहीं है।

ओबीसी, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक एवं महिला फॉर्मूला में किस जाति के लिए कितने पद आरक्षित-28 पर ओबीसी = 40प्रतिशत , 14 पर आदिवासी = 20प्रतिशत , 11 पर दलित = 15प्रतिशत , 4 पर अल्पसंख्यक = पांच प्रतिशत, 11 पर जाति बंधन नहीं = 15प्रतिशत ,
महिलाओं के लिए कोई निर्धारित आरक्षण नहीं है परंतु उपरोक्त जातियों में महिलाओं को भी जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसकी संख्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की गुटबाजी निर्धारित करेगी। Copy@News भोपाल समाचार।
कांग्रेस के लिए मध्यप्रदेश मे इस न्यूज को गुड न्यूज माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.