ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक सुविधा केंद्र का शुभारंभ हुआ, ठंड मे मरीज के परिजनों को निःशुल्क कंबल, तकिया, गादी,चटाई उपलब्ध रहेगा

Madhya parde// मंदसौर। विधायक विपिन जैन ने कहा कि जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में पूरे जिले व आस पास से मरीजो के साथ परिजन दूर दराज से इलाज के लिए आते है और आने वाले अटेंडर को भरी ठंड में किराए के बिस्तर शुल्क दे कर लाने पढ़ते है और जमीन पर सोना पड़ता था। विधायक सुविधा केंन्द्र के शुभारंभ अवसर पर सो अब विधायक सुविधा केंद्र शुरू होने से मरीज के साथ आने वाले परिजनों को निशुल्क कंबल,तकिया, गादी,चटाई आदि निशुल्क उपलब्ध हो सकेगी।

आम आदमी की सेवा के प्रकल्प को जारी रखते हुए आज इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ मंदसौर विधायक विपिन जैन द्वारा किया।

इस सुविधा केंद्र मे दूर दराज से आने वाले मरीजों के साथ परिजनों को कंबल, गादी, तकिया व चटाई निःशुल्क उपलब्ध हो सकेगी। विधायक श्री जैन ने कहा कि इस समस्या के बारे में काफी समय से लोगों से व मीडिया में छपी खबरों के माध्यम से जानकारी मिल रही थी। अब इस सेवा केंद्र के जिला चिकित्सालय में खुल जाने पर अब मरीजों व साथ आने वाले परिजन को इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। यह व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क है। ऐसा ही सेवा का प्रकल्प आगे भी जारी रहेगा।

विधायक सेवा केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर डी.के. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सोमिल नाहटा, जिला चिकित्सालय में विधायक प्रतिनिधि मनोहर नाहटा, शिक्षा विभाग के विधायक प्रतिनिधि राजेश फरक्या, सुभाष जैन, नितेश सतीदासानी, रवि विनायका, सौरभ भंडारी, अरिहंत भंडारी, सौरभ बाकलीवाल, संजय जैेन, नरेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजुद थे।

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.फ़ोटो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.