ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

छात्रों को यातायात थाना प्रभारी मनोज सोलंकी के द्वारा यातायात के नियमों के पालन की जानकारी दी, मंदसौर मे शा.हायर सैकड्री स्कुल नंबर दो मे सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

madha pardesh//मंदसौर। केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय के निर्देश पर जनवरी माह में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसमें नेत्र परीक्षण सड़क सुरक्षा रैली और सड़क सुरक्षा कार्यशालाओं का आयोजन जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्र में किया जा रहा है। इसी परीक्षा में थाना यातायात द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल शा, उमावि क्रमांक 2 में किया गया।
जिसमें विद्यालय के एवं एनसीसी कैडेट को यातायात के नियमों की जानकारी एवं उनसे संबंधित प्रावधानों को कार्यशाला में व्याख्यान के द्वारा समझाया गया यातायात थाना प्रभारी मनोज सोलंकी के द्वारा यातायात के नियमों का पालन करना क्यों अनिवार्य है और पालन न करने पर जो जुर्माना राशि भरी जाती है उसके पीछे शासन और प्रशासन का क्या मकसद है यह सभी जानकारी छात्रों को एवं छात्र सैनिकों को दी गई।
यातायात प्रभारी के द्वारा सरल कम्युनिकेशन के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया एवं दोस्ताना माहौल में कार्यशाला का आयोजन किया गया ताकि कार्यशाला बोझील ना हो और इस कार्यशाला को समझने का तरीका बिल्कुल सरल और सीधे शब्दों में छात्रों को बताया गया ताकि छात्र  आसानी से नियमों का गंभीरता से पालन करें और स्वयं और परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी लैना सिखे। सहायक स्टाफ के द्वारा यातायात सिग्नल के बारे में विस्तृत जानकारी छात्रों को प्रदान की गई ताकि सिग्नल को समझ कर यातायात की जो गलतियां होती है उनका दोहराव या उसकी पुनरावती ना हो। इसी को लेकर यातायात थाना प्रभारी द्वारा कार्यशाला के अंत में सभी विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट को यातायात नियम पालन करने की शपथ दिलाई गई।
आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ज्योत्सना शर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह पुरावत के द्वारा किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.