ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

हिन्दुस्तान दुनिया का सबसे युवा देश और मध्यप्रदेश सबसे युवा प्रदेश “पीएआरटीएच”एवं “एमपीवायपी” का हुआ ऑनलाइन शुभारंभ, युवा शक्ति राष्ट्र विकास को देगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्वप्न है कि वर्ष 2047 में आजादी के शताब्दी वर्ष तक देश ही नहीं दुनिया के प्रतिनिधित्व में हिन्दुस्तान के युवाओं की अग्रणी भूमिका हो। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र के विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को त्रि-दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2025 के समापन पर टी.टी. नगर स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा महोत्सव के अवसर पर 2 महत्वपूर्ण पार्थ एवं युवा प्रेरक अभियान (‘एमपीवायपी’) शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेल विभाग द्वारा प्रदेश के ऐसे युवा जो सेना और पुलिस में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, उनके लिए “पार्थ” योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। प्रदेश में 10 स्थानों पर इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी। यह संस्था स्व-पोषित होगी। इनमें प्रशिक्षणार्थियों को न्यूनतम शुल्क देना होगा। एमपीवायपी अभियान के अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास, कॅरियर और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदेश के युवा अपनी योग्यता और हुनर को और अधिक तराश कर अपने भविष्य के आधार की नींव को मजबूती प्रदान करेंगे।

आनंद का परमानंद है युवा शक्ति में

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कला एवं कलाकारों के अद्भुत संगम की प्रस्तुति से मन आनंद प्रफुल्लित हो उठा है, जिसका वर्णन करना मुश्किल है। परम आनंद की अनुभूति है युवा शक्ति में। आज के युवा में कल के विकसित भारत की झलक देखने को मिलती है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वागत में युवा उत्सव के विजेता सदस्यों द्वारा रंगारंग नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नृत्य नाटिका में कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। बुन्देली पार्श्व गायिका के साथ उन्होंने बुन्देली गायन और नृत्य में कलाकारों द्वारा माँ दुर्गा और चण्डी के स्वरूप की अद्भुत प्रस्तुति की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजेता कलाकारों के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में संभागों की टीमों द्वारा विभिन्न विधाओं में दी गई प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सम्मुख समूह लोकगीत श्रेणी में विजेता सागर संभाग और समूह लोक नृत्य श्रेणी में विजेता ग्वालियर संभाग की प्रस्तुति दी गई। चित्रकला में प्रथम आए जबलपुर संभाग के आयुष कुशवाहा और द्वितीय स्थान पर रही इंदौर संभाग की सुश्री संस्कृति श्रीवास्तव के चित्र का अवलोकन किया। विज्ञान मॉडल श्रेणी में प्रथम आई जबलपुर संभाग की सुश्री पल्लवी ऐडे द्वारा प्रस्तुत ग्लूको ब्रिथे लाइजर और द्वितीय रहे ग्वालियर संभाग के अमन धाकड़ द्वारा प्रस्तुत बॉयोगैस कंप्रेसर के मॉडल का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की तथा दोनों विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

प्रधानमंत्री करेंगे युवाओं से संवाद

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि 6 से 8 जनवरी 2025 तक 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन भोपाल में किया गया। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का विशेष आयोजन किया गया था। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि युवा महोत्सव में चयनित 45 युवा भारत मंडपम नई दिल्ली में 11 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में विकसित भारत के निर्माण में अपने दृष्टिकोण और विचार सांझा करेंगे। इस वर्ष युवा उत्सव के आयोजन में 10 संभागों के 350 प्रतिभागियों ने 7 विधाओं समूह लोकगीत, समूह लोकगायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन एवं कविता लेखन में प्रतिभागिता की। युवा उत्सव में जिला स्तर पर 18 से 26 दिसम्बर तक 10 हजार 500 युवा प्रतिभागी एवं संभागीय स्तर पर 3 से 5 जनवरी 2025 तक 1700 युवाओं ने प्रतिभागिता की थी।

शुरूआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंत्री श्री सारंग द्वारा स्मृति-चिन्ह एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय एवं अपर मुख्य सचिव खेल मनु श्रीवास्तव, संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता तथा बड़ी संख्या में युवा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.