भोपाल। भोपाल नगर निगम द्वारा आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी व एंटीरैबीज टीकाकरण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। कार्यवाही के इसी क्रम में निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 80 आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी केन्द्रों में भेजा। भोपाल निगम अमले ने नसबंदी उपरांत 50 श्वानों को वापस उसी स्थान पर छोड़ा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। भोपाल निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने मंगलवार को बस स्टैंड, ईदगाह हिल्स, लालघाटी, छोला, विजय नगर, आशाराम चैराहा, गौरेगांव, सूरज नगर, इतवारा, इस्लामपुरा, खुशीपुरा, हिनोतिया, अशोका गार्डन, लाला लाजपत राय कालोनी, करोंद, कोलार रोड, कान्हा कुंज, बांसखेड़ी, फिरदोस नगर, श्रीराम परिसर, अवधपुरी, तिरूपति अभिनव होम्स आदि क्षेत्रों में आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 80 श्वानों को नसबंदी केन्द्र भेजा। निगम अमले ने नसबंदी उपरांत 50 श्वानों को वापस उसी स्थान पर छोड़ा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। निगम के डाग स्क्वाड द्वारा आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु...
दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं...
विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प...
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...
ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित
मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज