ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...

लोकायुक्त ने जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को 20000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

भोपाल। मध्य प्रदेश, दमोह जिले में, सागर लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को रूपये 20000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  एसपी लोकायुक्त सागर योगेश्वर शर्मा ने बताया कि, दमोह जिले में जनपद पंचायत पटेरा के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी को, जनपद पंचायत के ऑफिस में ही गिरफ्तार किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत कुटरी जनपद पंचायत पटेरा के सरपंच रामकुमार शर्मा ने शिकायत की थी कि सीईओ जनपद पंचायत पटेरा भूर सिंह रावत, ग्राम पंचायत कार्यों के भुगतान एवं नये कार्य स्वीकृत करने के एवज में 10ः रिश्वत की मांग कर रहे हैं। सत्यापन की प्रक्रिया में शिकायत सही पाई गई और ऑडियो एविडेंस भी कलेक्ट हो गया। इसके बाद ट्रैप दल का गठन किया गया।
प्लानिंग के तहत शिकायत करने वाले सरपंच राजकुमार शर्मा को केमिकल युक्त रूपये 20000 के नोट दिए गए। भूर सिंह रावत ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया। यहां जैसे ही सरपंच ने सीईओ को रिश्वत की रकम दी, मौके पर सिविल ड्रेस में मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने भूर सिंह रावत को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आने के बाद भूर सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।  इस शर्त पर कि वह शिकायत करने वाले सरपंच से किसी भी प्रकार का कोई संपर्क नहीं करेगा और इस मामले की जांच में सहयोग करेगा, पद का दुरुपयोग नहीं करेगा। शासकीय सेवक होने के कारण भूर सिंह रावत को नियम के अनुसार जमानत दे दी गई। यदि वह जमानत की शर्तों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया जाएगा एवं जमानत निरस्त कर दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.