ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

युवा निराशा और हताश कभी ना हो, मेहनत करने वाले को सफलता जरूर मिलती है- उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मल्हारगढ़ में  रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का शुभारंभ किया

Madhya Pardesh//मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ में रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन कर किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने रोजगार मेले में 15 कंपनियों एवं आठ विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। वहां पर उपस्थित रोजगार देने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों से संवाद किया। रोजगार मेले में उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 25 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 50 लाख का ऋण वितरण चेक प्रदान किया। विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं का हित वितरण प्रदान किया।

सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत दिव्यांग जनों को स्वचालित ट्राईसाईकिल एवं हाथ से चलने वाली ट्राई साइकिल प्रदान की।  रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार मेलों का लाभ उठाना चाहिए। रोजगार मेलों में किन विभागों को इंस्टॉल लगे हैं। सरकार द्वारा कौन योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे युवाओं को क्या लाभ प्राप्त हो सकता है, उसके बारे में विस्तार से जानना चाहिए।

रोजगार मेले के साथ-साथ युवाओं को विभागों में जाकर भी अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी लेना चाहिए। युवाओं को निराशा और हताश कभी नहीं होना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए, जो मेहनत करता है उसको सफलता जरूर मिलती है। सभी युवा ध्यान से और मन लगाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई को पूरी गंभीरता के साथ लेना चाहिए। वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत होगा। विकसित देशों में भारत नंबर वन होगा, उसके लिए सरकार लगातार संकल्पित है और यह कार्य हम सबको मिलकर करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.