ब्रेकिंग
दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600... M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल क... अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्... प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उस... मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, ब... अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ... मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना मंदसौर पुलिस का हंटर, कुल 210 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 120 स्थाय वारंटी एवं 88 गिरफ्तारी वारंटिय... प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, मध्य... विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैया...

मध्यप्रदेश बनेगा देश का लॉजिस्टिक्स हब : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, इंदौर में म.प्र. का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क

भोपाल। मध्यप्रदेश, उप मुख्यमंत्री एवं योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश के समग्र विकास के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में हो रहे कार्यों को अभूतपूर्व बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य नीति आयोग द्वारा भी विकास के लिये सतत नवाचार किये जा रहे है। नीति आयोग एक नवीन पहल कर प्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने नीति आयोग को इसके लिये की जा रही वर्कशॉप के लिये बधाई और शुभकामनाएँ दी। सोमवार को नीति आयोग ने आवश्यक रणनीति तैयार करने के लिये एक कार्यशाला की। कार्यशाला का विषय “मध्यप्रदेश को लॉजिस्टिक्स हबः चुनौतियाँ और समाधान“ था। कार्यशाला में बताया गया कि मध्यप्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब बनाने के लिये एकीकृत रणनीति बनेगी। मल्टी-मॉडल परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाया जाएगा। इंदौर में राज्य का पहला मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, एमएलएलपी स्थापित किया जा रहा है।
मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग की कार्यशाला में राज्य लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने, नीति-निर्माण में सुधार के लिए विचार-विमर्श किया गया। इसमें लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला में केंद्रीय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, नीति विशेषज्ञ, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया।
मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित होने के कारण लॉजिस्टिक्स के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हालांकि, राज्य को लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कुशल इनलैंड कंटेनर डिपो, वेयरहाउसिंग सुविधाओं, मल्टी-मॉडल परिवहन और एमएसएमई की आवश्यकताओं को पूरा करने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इस नीति संवाद का उद्देश्य इन चुनौतियों का समाधान खोजना और आधुनिक, टिकाऊ और किफायती लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम विकसित करना था।
मुख्य कार्यपपालक अधिकारी राज्य नीति आयोग ऋषि गर्ग ने कहा कि यह संवाद सरकारी विभागों, हितधारकों और निजी क्षेत्र के लिए विचारों और समस्याओं को साझा करने का एक प्रभावी मंच है। इसके माध्यम से बेहतर नीतियाँ और कार्य योजनाएँ तैयार की जा सकेंगी।
संजीव खन्ना मुख्य परिचालन अधिकारी, पतंजलि फूड्स ने कहा कि इस तरह के संवाद और आयोजन उद्योगों और निवेशकों में सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न करते हैं। इससे राज्य में कुशल और किफायती लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम विकसित होगा। संजीव पाटिल मुख्य परिचालन अधिकारी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स ने मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएलएलपी) की अवधारणा पर जोर दिया और बताया कि इंदौर में राज्य का पहला एमएलएलपी स्थापित किया जा रहा है। अन्य पार्क भी पाइपलाइन में हैं। अभिषेक अग्रवाल वरिष्ठ विशेषज्ञ नीति आयोग ने मध्यप्रदेश को लॉजिस्टिक्स हब बनाने के लिए एकीकृत रणनीति और मल्टी-मॉडल परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे और सेवाओं के विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। राकेश कुमार मीना निदेशक डीपीआईआईटी, भारत सरकार ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र सरकार का उद्देश्य एक तकनीकी रूप से सक्षम, सस्ता, और टिकाऊ लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम तैयार करना है। नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी 2022, पीएम गतिशक्ति और न्स्प्च् जैसी डिजिटल पहल इस दिशा में क्रांतिकारी कदम हैं। प्रमोद राजेंद्रन पार्टनरशिप मैनेजर स्मार्ट फ्रेट सेंटर, इंडिया चैप्टर ने ग्रीन लॉजिस्टिक्स और शून्य उत्सर्जन ट्रकों के उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अभ्युदय झा सीनियर मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग ने मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया। इंडस्ट्री डेलीगेट्स श्री मुकेश पंजवानी, हर्ष एक्सप्रेस श्री संजीव कुमार मुदालियर, सी एशिया से उपस्थित रहे।
इन विषयो पर हुई चर्चा कार्यशाला में औद्योगिक परिप्रेक्ष्यः एमएसएमई, परिवहन और वेयरहाउसिंग में सुधार के उपाय, डिजिटल एवं ग्रीन लॉजिस्टिक्सः डिजिटल प्लेटफॉर्म और शून्य उत्सर्जन आधारित समाधान, नीति निर्माण और क्रियान्वयन, सार्वजनिक-निजी भागीदारी को प्रोत्साहन और लॉजिस्टिक्स नीति के निर्माण पर चर्चा हुई। श्रीमती पूर्णिमा शर्मा प्रशासनिक अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600000 रुपये जप्त     |     M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल किया गया -मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय     |     अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा प्रारूप और पाठ्यक्रम निर्धारण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश     |     प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उसे दण्ड मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ.यादव     |     मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, बाईक को टक्कर मारकर तेज गति से भागने से हुआ हादसा     |     अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ने कलेक्टर्स को जारी किये निर्देश     |     मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना     |     मंदसौर पुलिस का हंटर, कुल 210 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 120 स्थाय वारंटी एवं 88 गिरफ्तारी वारंटियों को कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा धरदबोचा गया     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, मध्यप्रदेश हर परिस्थिति में केन्द्र के साथ – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, उज्जैन मे तीन घंट चली मेराथन बैठक मे कई निर्णय लिए गये।     |