ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

Madhya PardeshA  नीमच। सुशांत हुद्दार, सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश, (पॉक्सों एक्ट), जिला नीमच द्वारा 16 वर्षीय नाबालिक पीडिता का पीछा करने एवं ईशारे कर बुलाने वाले आरोपी अनिल पिता ओमप्रकाश हरिजन, उम्र-30 वर्ष, निवासी-गांधी नगर, थाना जीरन, जिला नीमच को धारा 354(क)(1)(ii) व 354(घ)(1)(i) भारतीय दण्ड संहिता, 1860 एवं धारा 11/12 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के अंतर्गत 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000-1000रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक श्री जगदीश चौहान द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 16 वर्षीय पिडिता ने थाना जीरन पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लिखाई कि जब भी वह स्कूल जाती हैं तब रास्ते में आरोपी उसे हाथ से ईशारे कर बुलाता हैं तथा अक्सर उसका पीछा करता रहता हैं। घटना दिनांक 22.02.2023 को दिन के लगभग 11 बजे जब वह समान लेने के लिए दुकान पर गई थी तब भी आरोपी ने ईशारे कर पीडिता को अपने पास बुलाया। घटना से परेशान होकर पीडिता ने यह बात उसके माता-पिता व भाई को बताई, जिसके बाद वह रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने पर आई हैं। पीडिता की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आवश्यक अनुसंधान के उपरांत अभियोग पत्र विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट), नीमच में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन द्वारा विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट) नीमच के समक्ष विचारण के दौरान पीड़िता सहित सभी महत्वपूर्ण साक्षीगण के बयान कराकर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराकर घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिससे सहमत होकर माननीय विशेष न्यायालय (पॉक्सों एक्ट) नीमच द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.