ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

लेडी सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, घर पर 8 महीने की बेटी और 4 साल का एक बेटा बिलख रहे

भोपाल। मध्य प्रदेश, इंदौर में आज सुबह एक महिला सब इंस्पेक्टर (सूबेदार) नेहा शर्मा, उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। वह अपने घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थी। उसकी डेड बॉडी उसके घर के नजदीक एक मल्टी स्टोरी के नीचे पड़ी हुई मिली। इस बिल्डिंग में पुलिस के कई अधिकारी रहते हैं।
मामला आजाद नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहीं पर पीटीएस परिसर स्थित है जिसमें कई पुलिस अधिकारी रहते हैं। इसी के पीछे शिप्रा नाम की एक और मल्टी है। इसमें महिला सब इंस्पेक्टर नेहा शर्मा रहती थी। उनके पति ओम शरण शर्मा टीचर हैं। आज सुबह नेहा मॉर्निंग वॉक के लिए निकली। पुलिस का कहना है कि, अपने घर से निकलकर नेहा पीटीएस परिसर में चली गई। पुलिस का अनुमान है कि उसने सातवीं मंजिल से चलांग लगा दी, अर्थात आत्महत्या कर ली है।
हालांकि पुलिस के पास कोई सुसाइड नोट नहीं है। नेहा के मोबाइल फोन में भी अभी तक ऐसी कोई बात नहीं मिली है। पुलिस मौखिक तौर पर कह रही है कि नेहा डिप्रेशन में थी, परंतु किसके कारण डिप्रेशन में थी, इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। नेहा ने सुसाइड करने के लिए वही बिल्डिंग क्यों चुनी जिसमें पुलिस के अधिकारी रहती है। इस सवाल का जवाब भी किसी के पास नहीं है।
नेहा शर्मा ने कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन (2017) में हिस्सा लिया था। वो शो होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर भी बैठी थीं। नेहा ने 8 सवालों के सही जवाब दिए। 80 हजार रुपए जीत लिए थे। 1.60 लाख के 9वें सवाल का जवाब नहीं दे पाईं। लाइफ लाइन भी ली, लेकिन जवाब गलत हो गया। नेहा ने तब कहा था कि उन्हें सवाल का जवाब पता था, लेकिन नर्वस होने के कारण गलत जवाब दे दिया। हारने के बाद नेहा ने दोबारा केबीसी में जाने की इच्छा जताई थी।
लेडी एसआई नेहा मूल रूप से नीमच की रहने वाली थी। उनकी शादी 2019 में टीचर ओमशरण से रायपुर में हुई थी। नेहा की नियुक्ति 2015 में पुलिस विभाग में हुई थी। इसके बाद से वह लगातार पीटीसी में पदस्थ रहीं। उनकी 8 महीने की बेटी और 4 साल का एक बेटा है।
C@
Leave A Reply

Your email address will not be published.