ब्रेकिंग
हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ यादव 3 मई को मंदसौर आएंगे, सीतामऊ में कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शु... दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600... M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल क... अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्... प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उस... मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, ब... अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ... मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जन अभियान परिषद जन सेवा के अछूते क्षेत्रों में भी कार्य की पहल करे।

आदर्श ग्रामों के विकास और नए सेवा क्षेत्रों में में परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, सामाजिक संगठनों के सहयोग से आदर्श ग्रामों के विकास, कृषि, पशुपालन, पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में नवीन प्रकल्पों को क्रियान्वित करें। अंतर्राज्यीय परियोजनाओं के प्रदेश के संबंधित क्षेत्र में आमजन के बीच जागरूकता के निर्माण और आदर्श ग्रामों के विकास के कार्य भी प्राथमिकता से किए जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सोमवार मंत्रालय में परिषद के शासी निकाय की बैठक में गतिविधियों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परिषद द्वारा अब तक संचालित गतिविधियां सराहनीय हैं। परिषद द्वारा आदर्श ग्रामों के विकास के लिए पंचायतों को प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर किया जाए। हैरीटेज एवं रूरल टूरिज्म के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और ग्रामों में जन सहयोग जुटाने का कार्य किया जाए। इसी तरह किसानों के बीच जाकर जीरो बजट पर खेती, पशुओं की नस्ल सुधार, गांव के मसले गांव में ही हल किए जाने के साथ ही, जिन ग्रामों में कोई विवाद नहीं है उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने का कार्य भी करना है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जन अभियान परिषद जन सेवा के अछूते क्षेत्रों में भी कार्य की पहल करे। उदाहरण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए पंचायत स्तर पर ऐसे विशेषज्ञ प्रशिक्षित किए जाएं जो सर्प की प्रजातियां पहचानने, उन्हें पकड़ने और वन क्षेत्र में उन्हें छोड़ने के दायित्व को पूरा करें। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जन-जागरूकता बढ़ाने का कार्य निरंतर चलना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल-गंगा संवर्धन अभियान की तरह अन्य समाजोपयोगी अभियानों के संचालन में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ग्रामीणों को प्राचीन धरोहर के संरक्षण के लिए शिक्षित एवं जागरूक बनाने का कार्य भी रचनात्मक प्रयासों में शामिल हो। बैठक में परिषद की ओर से सम्पन्न गतिविधियों की जानकारी प्रजेंटेशन द्वारा दी गई।

पाठ्यक्रम पुस्तिकाओं का किया गया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उप-मुख्यमंत्री श्री देवडा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री पटेल ने विभिन्न पाठ्यक्रम पुस्तिकाओं का संयुक्त रूप से विमोचन किया। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट की ओर से समाज कार्य स्नातक पाठ्यक्रम (बीएसडब्ल्यू) प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम का विमोचन किया गया। विभिन्न आठ पुस्तिकाओं में समाज कार्य का परिचय, पर्यावरण अध्ययन, हिंदी भाषा, प्रवेश विवरणिका, अंग्रेजी भाषा और भारतीय संस्कृति, समाज कार्य एवं अन्य अवधारणाएं, योग एवं ध्यान, विकास की अवधारणा एवं क्रियान्वयन शामिल है। इसके साथ ही समाज कार्य परास्नातक पाठ्यक्रम (एमएसडब्ल्यू) औद्योगिक संगठनों में समाज कार्य, मानव संसाधन प्रबंधन, हिंदी भाषा और संस्कृति, सामुदायिक संगठन एवं सामाजिक क्रिया पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। बैठक में भूमिहीन की आवाज और कृषि, श्रम की सामाजिक आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और म.प्र. जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडे उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव     |     सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव     |     मुख्यमंत्री डॉ यादव 3 मई को मंदसौर आएंगे, सीतामऊ में कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे     |     दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600000 रुपये जप्त     |     M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल किया गया -मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय     |     अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा प्रारूप और पाठ्यक्रम निर्धारण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश     |     प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उसे दण्ड मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ.यादव     |     मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, बाईक को टक्कर मारकर तेज गति से भागने से हुआ हादसा     |     अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ने कलेक्टर्स को जारी किये निर्देश     |     मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना     |