ब्रेकिंग
हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ यादव 3 मई को मंदसौर आएंगे, सीतामऊ में कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शु... दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600... M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल क... अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्... प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उस... मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, ब... अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ... मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना

डिप्टी सीएम श्री देवड़ा ने मंदसौर में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन एवं विद्यार्थी हेतु बस सेवा का शुभारंभ किया

अब महाविद्यालय में सभी व्यवस्थाएं प्रारंभ होगी, जो व्यवस्थाएं आज तक संचालित नहीं हो रही थी-डिप्टी सीएम श्री देवड़ा


Madhya Pardesh//मंदसौर। बच्चे भाग्यवान है, जिनको अब सभी प्रकार की सुविधा मिल रही है। अब महाविद्यालय में सभी व्यवस्थाएं प्रारंभ होगी, जो व्यवस्थाएं आज तक संचालित नहीं हो रही थी। वह अब संचालित होगी। यह बात उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम कां संबोधित करते हुए कही। श्री देवड़ ने कहा की वर्ष 2047 तक भारत विश्व में सबसे अधिक शक्तिशाली एवं विकसित राष्ट्र होगा। उस दिशा में हम सबको कार्य करना है। प्रधानमंत्री ने आगामी 25 वर्षों का रोड मैप बनाया है। यह सब उसी का हिस्सा है। सरकार बेहतर से बेहतरीन कार्य करने का प्रयास कर रही है। हमारे बच्चे बहुत अच्छी शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए सरकार इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा कभी भी व्यर्थ नहीं जाती। इसलिए सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण करें। यह एक ऐसी संपत्ति है जिसको कोई चुरा नहीं सकता। सभी बच्चे अच्छी पढ़ाई करें, अच्छे से संस्कार ग्रहण करें और देश का नाम रोशन करें। सभी बच्चों में देश के प्रति प्रेम एवं लगाव होना चाहिए। तभी विकसित भारत का संकल्प जल्दी सिद्ध होगा।

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस घोषित  
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस घोषित किया गया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन एवं विद्यार्थी हेतु बस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर से वर्चुअल माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मंदसौर में किया गया। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। साथ ही उद्घाटन एवं बस सेवा शुभारंभ अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, महाविद्यालय स्थानीय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, नानालाल अटोलिया, मदनलाल राठौर, विजय गर्ग अभाविप जिला संयोजक, स्थानिय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिक्षक अनुराग सुजानिया, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, प्राचार्य एवं सचिव, एस.डी.एम मन्दसौर, महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य, महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. के स्वयंसेवक, महाविद्यालय के छात्र मौजूद थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवडा ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस मंदसौर का उद्घाटन एवं विद्यार्थी हेतु बस सेवा का शुभारंभ फीता काटकर किया। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने ई लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया। पीजी कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया।

अब मंदसौर में भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू हो जाएंगे
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर द्वारा कहा गया कि समर्पण एवं कल्पना को साकार किया गया है। नई पीढ़ी के लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं, जिनको अब शिक्षा के क्षेत्र में सारी सुविधाएं प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में जो तकलीफ थी उसको दूर किया गया है। संभावनाओं पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है। लॉ कॉलेज में कंप्यूटर लैब भी जल्द शुरू होगी। अब मंदसौर में भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती पाटीदार, सुवासरा विधायक श्री डंग, मंदसौर विधायक श्री जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुर्जर, पूर्व विधायक श्री सिसोदिया, महाविद्यालय स्थानीय प्रबंधन समिति अध्यक्ष् ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ जेके जैन द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव     |     सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव     |     मुख्यमंत्री डॉ यादव 3 मई को मंदसौर आएंगे, सीतामऊ में कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे     |     दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600000 रुपये जप्त     |     M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल किया गया -मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय     |     अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा प्रारूप और पाठ्यक्रम निर्धारण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश     |     प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उसे दण्ड मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ.यादव     |     मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, बाईक को टक्कर मारकर तेज गति से भागने से हुआ हादसा     |     अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ने कलेक्टर्स को जारी किये निर्देश     |     मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना     |