ब्रेकिंग
दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600... M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल क... अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्... प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उस... मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, ब... अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ... मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना मंदसौर पुलिस का हंटर, कुल 210 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 120 स्थाय वारंटी एवं 88 गिरफ्तारी वारंटिय... प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, मध्य... विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैया...

नलजल योजना के संचालन का कार्य महिला स्वसहायता समूहों को सौंपा जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत नलजल योजना के संचालन का कार्य महिला स्वसहायता समूहों को सौंपा जाए। मिशन के अंतर्गत बनी संरचनाओं के दीर्घकालीन संचालन के लिए ग्राम स्तर पर भू-जल भण्डारण की क्षमता बढ़ाने की गतिविधियां चलाना आवश्यक है, इसके लिए ग्राम स्तर पर जनजागृति अभियान चलाकर जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में जल जीवन मिशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रमुख सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवातव, राजेश राजौरा, जे एन कंसोटिया, प्रमुख सचिव मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश को बनाएं हर घर नल से जल उपलब्ध कराने में मॉडल राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 63 प्रतिशत से अधिक घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश के समस्त ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य तेजी से जारी है। जिन क्षेत्रों में कठिनाई आ रही है वहां कठिनाईयों और विसंगतियों को व्यावहारिक रूप से दूर करते हुए मध्यप्रदेश को हर घर नल से जल उपलब्ध कराने में देश में मॉडल राज्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए हर स्तर पर कार्य हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन की गतिविधियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने वाले विधानसभा क्षेत्रों, जिलों, जनपद, ग्राम पंचायत आदि को पुरस्कृत किया जाए।

 70 लाख 72 हजार 875 ग्रामीण परिवारों को उपलब्ध कराया जा रहा है नल से जल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गावों में आम जन को पीने का पानी सरलता से उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ लगाने, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने और छायादार स्थान बनाने के लिए सामाजिक पहल को प्रोत्साहित किया जाए। पानी के मितव्ययी उपयोग और पाइप आदि के संधारण में सभी ग्रामवासी सतर्कता और जागरूकता के साथ अपना योगदान दें। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के कुल एक करोड़ 11 लाख 82 हजार 86 ग्रामीण परिवारों में से 70 लाख 72 हजार 875 परिवारों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600000 रुपये जप्त     |     M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल किया गया -मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय     |     अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा प्रारूप और पाठ्यक्रम निर्धारण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश     |     प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उसे दण्ड मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ.यादव     |     मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, बाईक को टक्कर मारकर तेज गति से भागने से हुआ हादसा     |     अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ने कलेक्टर्स को जारी किये निर्देश     |     मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना     |     मंदसौर पुलिस का हंटर, कुल 210 वारंटियों को धरदबोचा, जिनमें 120 स्थाय वारंटी एवं 88 गिरफ्तारी वारंटियों को कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा धरदबोचा गया     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पहलगाम हमले के दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, मध्यप्रदेश हर परिस्थिति में केन्द्र के साथ – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     विधायक दिलीप सिंह परिहार कृषि विकास समिति के सभापति ने रोजड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रारूप तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, उज्जैन मे तीन घंट चली मेराथन बैठक मे कई निर्णय लिए गये।     |