ब्रेकिंग
हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ यादव 3 मई को मंदसौर आएंगे, सीतामऊ में कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शु... दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600... M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल क... अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती - उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्... प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उस... मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, ब... अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ... मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना

सहकारी अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्त्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें-मंत्री श्री सारंग

भोपाल। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि सहकारी आंदोलन में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने कर्त्तव्यों एवं दायित्वों का पूरी लगन एवं निष्ठा से निर्वहन करना होगा। इससे आपको किये गये काम से संतोष मिलेगा। मंत्री श्री सारंग आज अपेक्स बैंक मुख्यालय के समन्वय भवन में सहकारिता विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रदेश का सहकारी आंदोलन पूरे प्रदेश में किसान, श्रमिक, गरीब एवं कमजोर वर्ग के उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसलिये सभी की जवाबदेही है कि जो काम दिया गया है, उसे पूर्ण ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि नवाचार की दिशा में प्रयास जारी रखें। साथ ही अच्छे काम को और बेहतर ढंग से करने के प्रयास करें। प्रयास से ही बेहतर परिणाम सामने आयेंगे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बैठक में विचार-विमर्श के बाद जो निष्कर्ष सामने आयें, उन्हें अमल में लाया जायेगा। वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी तय की जायेगी। आगे भी इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने सहकारिता विभाग के सभी संभागों के अधिकारियों के कार्यों की की सराहना की।

अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक जिला बैंक को केसीसी जारी करने के संबंध में बर्ड, लखनऊ में “पैक्स कम्प्यूटराइजेशन’’ के लिये जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर फसल एवं किसान का रजिस्ट्रेशन करने की कार्यवाही सम्पादित करना चाहिये।

बैठक में प्रधानमंत्री की सहकार से समृद्धि मंत्र को साकार करने के लिये प्रारंभ की गयी गतिविधियों जैसे- पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, जन-औषधि केन्द्र संचालन, पेट्रोल-डीजल रिटेल आउटलेट, एलपीजी, पीएम किसान समृद्धि केन्द्र, एनसीसीएफ एवं नाफेड पोर्टल पर पंजीयन, कॉमन सर्विस सेंटर शुरू करने की स्थिति के साथ एक जनवरी, 2024 से प्रदेश में नवाचार के तहत जिलों में पंजीकृत समितियों की संख्या, पैक्स में प्रशासक नियुक्ति, गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं की शिकायतों का निराकरण, परिसमापन संस्थाओं के पंजीयन निरस्ती की स्थिति, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की जानकारी, सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों में जवाबदावा प्रस्तुत करने की स्थिति, संयुक्त, उप, सहायक आयुक्त न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निराकरण की संख्यात्मक स्थिति मार्च-2024 पर, अंकेक्षण की स्थिति, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों की वित्तीय स्थिति, सदस्य स्तर पर अल्पावधि फसल ऋणों की तुलनात्मक वसूली, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों को प्राप्ति योग्य राशि, बैंक की अमानत वृद्धि की तुलनात्मक जानकारी एवं अल्पावधि खरीफ एवं रबी ऋण की जानकारी पर पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देकर विस्तार से चर्चा की गयी।

आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ मनोज कुमार सरियाम, उप सचिव सहकारिता मनोज सिन्हा, अवर सचिव आर.एम. मिश्रा, अपर आयुक्त बृजेश शरण शुक्ला, संयुक्त आयुक्त अरुण मिश्रा, विमल श्रीवास्तव, श्रीमती कीर्ति सक्सेना, विनोद सिंह, महेन्द्र दीक्षित, बी.एल. मकवाना, भूपेन्द्र सिंह, उपायुक्त आर.एस. विश्वकर्मा, उप महाप्रबंधक अपेक्स बैंक आर.एस. चंदेल, सहायक महाप्रबंधक के.टी. सज्जन के साथ पूरे प्रदेश के संयुक्त, उप, सहायक आयुक्त, सहकारिता विभाग के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव     |     सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव     |     मुख्यमंत्री डॉ यादव 3 मई को मंदसौर आएंगे, सीतामऊ में कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे     |     दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600000 रुपये जप्त     |     M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल किया गया -मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय     |     अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर जल्द होगी भर्ती – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रिक्त पदों की पूर्ति के लिये परीक्षा प्रारूप और पाठ्यक्रम निर्धारण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश     |     प्रदेश में किसी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद की अनुमति नहीं अपराधी को छोड़ेंगे नहीं: जो अपराध करेगा उसे दण्ड मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ.यादव     |     मंदसौर जिला के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र मे यात्रियों से भरी फोर व्हीलर खुले कुएं में गिरी, 12 की मौत, बाईक को टक्कर मारकर तेज गति से भागने से हुआ हादसा     |     अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी, म.प्र.राज्य शिक्षा केन्द्र ने कलेक्टर्स को जारी किये निर्देश     |     मंदसौर में 3 मई को होगी एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव : कृषि मंत्री श्री कंषाना     |