मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा 15 जून तक नमामि गंगे अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा 15 जून तक नमामि गंगे अभियान के तहत मध्यप्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन कार्यक्रम की तैयारियों समीक्षा की ।
सीएम डॉ. यादव ने नमामि गंगे अभियान के सम्बन्ध में आज समत्व भवन में वीसी के माध्यम से समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अभियान में नर्मदा, ताप्ती, तवा, चम्बल, बेतवा, क्षिप्रा, गंभीर सहित अन्य नदियों के साथ ही तालाब कुआँ, बावड़ी एवं अन्य जल संरचनाओं को सम्मिलित किया जाएगा। पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के अंतिम चरण में गंगा दशहरा के दिन नदियों के पवित्र जल का पूजन किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के प्रति चेतना प्रसारित हो।