ब्रेकिंग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष... नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ... मंदसौर एसपी द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनकर किया त्वरित निराकरण मध्यप्रदेश के 50 से अधिक जिला स्तर पर जनसेवा मित्रों की बहाली की मांग को लेकर 9 हजार 300 युवाओं ने म... हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ यादव 3 मई को मंदसौर आएंगे, सीतामऊ में कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शु... दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600... M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल क...

मंदसौर सीट पर नरेन्द्र मोदी के चेहरे को आगे रखकर भाजपा की विजयी भवः की योजना

सुधीर गुप्ता के गृह वार्ड की जनता ने भाजपा को नपा एवं विधानसभा चुनाव मे नकारा, कांग्रेस प्रत्याक्षी गुर्जर टक्कर देने मैदान मे उतरे…

Madhya Pardesh/मंदसौर। लोकसभा चुनाव 2019 मे सांसद सुधरी गुप्ता 376734 मतो से भले ही विजय रहे हो लेकिन सुधीर गुप्ता मंदसौर नपा के जिस वार्ड के निवासी है उस गृह वार्ड की जनता ने वर्ष 2022 के पार्षद चुनाव हो या वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव मे भाजाप को पुरी तरह नकारा दिया गया है, ऐसे मे सुत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव 2024 पुरी तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को आगे रखकर ही भाजपा मंदसौर सीट पर विजयी भवः की योजना बना कर मैदान मे चुनावी दाव खेलने का मुड़ बना रही है। वही कांग्रेस धीरे धीरे लोकसभा क्षेत्र के गांव गांव पहूॅच कर मतदाताओं के मन को टटोल रही और अपने प्रत्याक्षी पुर्व विधायक दिलीपसिंह गर्जर के पक्ष मे माहौल बनाने के लिए नये पुरान सभी कार्यक्रताओं को साधने मे लगी है।

 

सांसद गुप्ता के गृह वार्ड से भाजपा पार्षद चुनाव 683 मतो से हारी, विधानसभा मे भी वार्ड 7 मे भाजपा पिछड़ी
सांसद सुधीर गुप्ता मंदसौर शहर के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी है। भाजपा इस वार्ड से नगर पालिका चुनाव वर्ष 2022 मे पार्षद के चुनाव मे भाजपा की 683 मतो से बुरी तरह हार हुई। नगर पालिका चुनाव दो वर्ष पहले ही जुलाई 2022 मे सम्पन्न हुए थे, जहां सांसद सुधीर गुप्ता के गृह वार्ड क्रमांक 7 से कांग्रेस पार्टी को 1314 वोट मिले थे और भाजपा को मात्र 661 वोट मिले थे। सांसद सुधीर गुप्ता के गृह वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा की यहां 683 वोटो से बुरी तरह हार कई। सांसद सुधीर गुप्ता के गृह मंदसौर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 को लेकर आमजनों मे चर्चा जोरो पर है कि सुधीर गुप्ता अपने गृह नपा वार्ड क्रमांक 7 से इस बार कितने वोट हासिल करेगें…? मंदसौर नपा वार्ड क्रमांक 7 की जनता इस लोकसभा चुनाव मे भाजपा के पक्ष मे मतदान करेगी या नही…? बात करे मंदसौर विधानसभा की तो विधानसभा चुनाव 2018 मे मंदसौर विधानसभा सीट से बीजेपी के यशपाल सिंह ने 18,370 मतों के अंतर से नरेंद्र नाहटा को हराया था। वर्ष 2023 मे भाजपा ने पुनः वहीं चेहरा यशपाल को उम्मीदवार रखा और कांग्रेस ने नरेंद्र की जगह विपिन जैन को मौका दिया तो कांग्रेस विजय रही और भाजपा मंदसौर विधानसभा सीट हार गई। विधानसभा चुनाव 2023 मे सुधीर गुप्ता के गृह वार्ड क्रमांक 7 से कांग्रेस के मुकाबले भाजपा पिछड़ी। सासंद गुप्ता के गृह वार्ड 7 से नगर पालिका चुनाव मे कांग्रेस के तरूण शर्मा पार्षद बने वही मंदसौर विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस विजय रही, विपीन जैन वर्तमान मे कांग्रेस के विधायक है।

कांग्रेस प्रत्याक्षी गुर्जर रावण की ससुराल मंदसौर लोकसभा से रामलला के पक्षधर सासंद गुप्ता को टक्कर देने मैदान मे उतरे
प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आज पुरा सनातन धर्म एवं देश राम मंदिर को लेकर चर्चा है वही मंदसौर जावरा नीमच यह लोकसभा क्षेत्र अफीम की खेती के लिए जाना जाता है, यहां की राजनीति पूरे प्रदेश को बहुत प्रभावित रहती है। यहां पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पूरे विश्व का दूसरा पशुपतिनाथ मंदिर है। यह मंदिर शिवना नदी के किनारे पर है। विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याक्षी दलोदा के पुर्व सरपंच विपीन जैन ने शिवना मैया के शुद्धीकरण को चुनावी मुद्दा बनाया और विधायक बने, लेकिन वर्तमान लोकसभा प्रत्याक्षी दिलीप सिंह गर्जर ने शिवना मैया और पशुपतिनाथ लोक के विकास से संबधित कोई घोषणाएं तो नही की लेकिन सांसद गुप्ता को टक्कर देने मैदान मे उतरकर मतदाताओं को अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील जरूर कर रहे है। मंदसौर शहर का इतिहास भी काफी पुराना होकर मंदसौर में रावण की ससुराल के रूप में पूरे देश में पहचान रखने वाले इस लोकसभा सीट पर विजय पाने के लिए भाजपा के सांसद रामलला के पक्षधर सुधीर गुप्ता को टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान मे मजबुती से क्षेत्र मे दौरा कर रहे है। मंदसौर लोकसभा में आठ विधानसभाएं हैं जिनमें रतलाम जिले की जावरा, मंदसौर जिले की मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा, गरोठ, और नीचम जिले की मनासा, नीमच और जावद विधानसभाएं शामिल हैं। मंदसौर लोकसभा सीट की सिर्फ मंदसौर विधानसभा को छोड़ दिया जाए तो सभी विधानसभाओं पर बीजेपी काबिज है। वहीं अगर लोकसभा चुनावों की बात की जाए तो इस क्षेत्र में 1989 से 2004 तक बीजेपी का एकतरफा दबदबा रहा है, वर्ष 2009 में कांग्रेस से मीनाक्षी नटराजन ने लोकसभा चुनाव जीता, हालांकि इसके बाद फिर से यह सीट बीजेपी के पास चली गई और 2014 और 2019 में बीजेपी के उम्मीदवार सुधीर गुप्ता सासंद है।

मंदसौर लोकसभा सीट से नामवापसी से पहले कुल आठ प्रत्याक्षीयों ने उम्मीदवारी जताई

भाजपा प्रत्याक्षी सुधीर गुप्ता उम्र 64 वर्ष पिता रामचंद्र गुप्ता नि. हाउसिंग कालोनी मंदसौर।

कांग्रेस प्रत्याक्षी दिलीप सिंह गर्जर उम्र 62 वर्ष पिता भुरूसिंह गुर्जर नि.नागदा जिला उज्जैन।

बसपा प्रत्याक्षी कन्हैयालाल मालवीय पिता रतनलाल मालवीय नि.डिकेन जिला नीमच।

स्वतंत्र प्रत्याक्षी इस्माईल खां मेव पिता शकुर खां मेव नि.खानपुरा मंदसौर। स्वतंत्र प्रत्याक्षी सुशील जैन पिता जयंतीलाल जैन नि. नागदा जिला उज्जैन। स्वतंत्र प्रत्याक्षी मुरलीधर चिचानी उम्र 54 वर्ष पिता बंशीलाल चिचानी नि.बड़वन जिला मंदसौर। स्वतंत्र प्रत्याक्षी रण विजय उम्र 59 वर्ष पिता विक्रमसिंह निवासी चितौड़गढ़ राजस्थान। स्वतंत्र प्रत्याक्षी साजिद एहमद उम्र 53 वर्ष पिता सूबराती एहमद नि.भैंसोदामंण्डी जिला मंदसौर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली     |     मंदसौर मे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा झंडा वंदन कर मुख्‍यमंत्री का संदेश वाचन किया गया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया     |     इंदौर प्रेस क्लब में हुआ ध्वजारोहण, अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया     |     रसोई गैस टंकी फूटने से एक महिला की मौत, मंदसौर के थाना वायडी नगर के अन्तर्गत राजीव कॉलोनी र्वाड क्रमांक 4 मे हूआ ब्लास्ट से पक्के मकान के परखचच्चे उड़ गये, मृत महिला के पति भी गंभीर घायल     |     गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर महापौर मालती राय ने आईएसबीटी, अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया     |     देश के जन-गण-मन में देशभक्ति का अपार उत्‍साह और उमंग का महासागर हिलोरें ले रहा है :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव     |     चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     उज्जैन संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल के मुख्य आतिथ्य में 14वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया     |     लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भाजपा सांसद संजय जायसवाल को 2025-26 के लिए प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया     |     नव गठित जिलों में आपूर्ति कार्यालय और नाप-तौल कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति     |     कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित नहीं रहे, सभी किसानों का किया जाए गेंहू उपार्जित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मंदसौर एसपी द्वारा आमजन की सीएम हेल्पलाइन एवं जन शिकायते सुनकर किया त्वरित निराकरण     |     मध्यप्रदेश के 50 से अधिक जिला स्तर पर जनसेवा मित्रों की बहाली की मांग को लेकर 9 हजार 300 युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन     |     हर हाथ को काम हर खेत को पानी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ यादव     |     सरकार के दरवाजे निवेशकों के लिए हमेशा खुले हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव     |     मुख्यमंत्री डॉ यादव 3 मई को मंदसौर आएंगे, सीतामऊ में कृषि उद्योग समन्वय पर आधारित कृषक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे     |     दो महिला तस्कर गिरफ्तार, मल्हारगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ 300 ग्राम एमडी ड्रग्स किमती 600000 रुपये जप्त     |     M.P.> अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 की स्वीकृति,30 मई 2025 तक प्रतिबंध शिथिल किया गया -मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय     |