ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

साहित्य जीवन का उत्सव है, मानव के पूर्ण होने में सृजन एक महत्त्वपूर्ण माध्यम है – डा प्रेरणा ठाकरे

बालकवि बैरागी जन्मोत्सव पर संस्था संकल्प द्वारा संस्कृतिक साहित्यिक संध्या आयोजन संपन्न

भोपाल। साहित्य जीवन का जुड़ाव है, यह शब्दों में संस्कृति व समाज को जिंदा रखता है उक्त उदगार प्रसिद्ध कवियत्री डा प्रेरणा ठाकरे के है जो उन्होनें मनासा में आयोजित बालकवि बैरागी जन्मोत्सव पर संस्था ’संकल्प’ एवम गांधी 150 गांधी विचार मंच द्वारा आयोजित विशिष्ठ आयोजन में व्यक्त किए।
श्रीमति ठाकरे ने मनासा से अपने बचपन, बैरागी जी मिले स्नेह, गीतों कविताओं पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
मध्यप्रदेश, मनासा के स्थानीय विष्णु भोजनालय सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण साहित्यिक ओर सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत क्षेत्र के पूर्व सांसद व साहित्यकार श्री बालकवि बैरागी के जेष्ठ पुत्र समाजसेवी से सुशिलनंदन मुन्ना बैरागी, डॉ श्रीमती प्रेरणा ठाकरे, क्षेत्र के जाने पहचाने समाजसेवी मंगेश शंघई, संस्था संकल्प के कार्यक्रम संयोजक अभिभाषक कैलाश पाटीदार कबीर द्वारा बालकवि बैरागी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

इसके पश्चात के बालकवि बैरागी के यादगार गीतों, कविताओं को उन्हीं के अंदाज में कन्हैयालाल गहलोत, दिनेश व्यास ( पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ), राम प्रसाद गहलोत, कैलाश पाटीदार ने अपने स्वर दिए।
कार्यक्रम में मुन्ना बैरागी ने बैरागी जी पर अपना नजरिया रखा, उनके संघर्ष को बहुत से अनछुए पहलुओं को सबके बीच रखा।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नगर के और आसपास के अनेक रचनाकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने विचारों से सभी को मंत्र मुग्धकर दिया । इन रचनाधर्मी में नरेंद्र व्यास, ख्यात पेंटर मदन राठौर खेलड़ी, महेश नंदवाना, सुरेश प्रजापति दादू, शेलू पोरवाल, अनिल बावेल, श्याम चौहान प्रमुख थे।
कार्यक्रम में अनेक सामाजिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों के अलावा अजय तिवारी, डा पूरण सहगल, अर्जुन पंजाबी, चंद्र शेखर पालीवाल, संजय समदानी,पर्यावरण सारथी आनंद मानवत, अधिवक्ता घनश्याम कासथ, श्याम समदानी, नरेन्द्र शर्मा,गुलाब सिंह चंद्रावत, मंगल पाटीदार,चंद्रप्रकाश विजयवर्गीय,कमलेश पाटीदार, उषा सचदेवा, संजय विजयवर्गीय, अनिल झवर,रितेश जैन, प्रमित गांधी, रामेश्वर गाइड टेलर, जगदीश तोषनीवाल,पत्रकार कैलाश सोडाणी, सलिम कुरैशी, विनय मालपानी सहित श्री बैरागी से स्नेह रखने वाले लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन ’गांधी 150’ ( गांधी विचार मंच ) के संयोजक महेश नंदवाना ने किया, आभार संस्था संकल्प के कैलाश पाटीदार (कबीर) ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.