ब्रेकिंग
एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व...

जबलपुर में बरगी तहसील के सोहड़ गांव में 2 मिनट तक ओले भी गिरे, प्रदेश के 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, बेमौसम उठे यह बादल महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को पार करते हुए झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल तक जाएंगे। फिलहाल किसी भी विशेषज्ञ और वैज्ञानिक ने पूरे मध्य प्रदेश में बारिश अथवा ओलावृष्टि की संभावना जाहिर नहीं की है परंतु यह बादल बिन मौसम के अचानक उठकर आए हैं इसलिए इनके बारे में कोई सटीक पूर्वानुमान जारी नहीं किया जा सकता। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चल सकती है। यदि ऐसा हुआ तो बादल अपना रास्ता भी बदल सकते हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत मौसम केंद्र भोपाल ने रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर, दतिया, मऊगंज, उमरिया, पन्ना और बैतूल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

रविवार सुबह जबलपुर और उमरिया में तेज बारिश हुई। जबलपुर में बरगी तहसील के सोहड़ गांव में 2 मिनट तक ओले भी गिरे। सिवनी और मंडला में 4 मिनट तक ओले गिरे। यहां ओलावृष्टि से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट में भी गरज-चमक के साथ शनिवार रात पानी गिरा। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे मध्य प्रदेश में 3-4 डिग्री तापमान कम हो सकता है। यानी ठंड का मौसम एक बार फिर वापस आ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.