ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक का परिवहन करने वाले आरोपियों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास व 1-1 लाख रू जुर्माने से दंडित किया गया

मंदसौर।  मध्यप्रदेश जिला मंदसौर विषेष न्यायाधीष एनडीपीएस एक्ट मंदसौर द्वारा आरोपीगण (1) साबिर पिता अहमद हुसैन नियारगर, उम्र 52 साल निवासी- नाहर सययद् रोषन कॉलोनी मंदसौर, (2) जमील पिता अब्दुल करीम खान उम्र 45 साल नि0 नाहर सययद् रोषन कॉलोनी मंदसौर को स्मैक तस्करी करने का दोषी पाते हुए 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास और 1-1 लाख रू अर्थदण्ड से दण्डित किया।
         अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबंध में बताया कि दिनांक 05.02.2016 को थाना शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक भारतसिंह चावडा को मुखबिर सूचना मिली थी कि साबिर हुसैन और जमील खान मोटरसाईकिल पर अफीम का पाउडर स्मैक लेकर नाहर सैयद से जनता कॉलोनी कब्रिस्तान रोड से होते हुए ए टू जेड तिराहे से रामटेकरी होकर फोरलेन पर किसी को देने जाने वाले हैं मोटरसाईकिल साबिर चला रहा है और पीछे जमील बैठा है यदि तुरंत पकड लिया जाये तो इनके पास से स्मैक मिल जायेगी। मुखबिर सूचना पर कार्यवाही हेतु उपनिरीक्षक भारतसिंह चावड़ा मय फोर्स के थाने से रवाना होकर लीला फर्नीचर मार्ट के बगल में कब्रिस्तान रोड़ जनता कॉलोनी पहुंचे थे और नाके बंदी की, थोड़ी देर बाद मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो व्यक्ति आते दिखे, जिन्हें पास आने पर हमराह फोर्स की मदद से रौका और नाम पता पुछते चालक ने अपना नाम साबिर हुसैन और पिछे बैठे व्यक्ति ने जमील खान बताया था। उक्त दोनों आरोपियों को मुखबिर सूचना से अवगत कराया और तलाषी लेने की बात कही। आरोपी साबिर हुसैन के बदन की तलाषी लिये जाने पर उसके द्वारा पहनी बनयान की र्ष्टिंग में पेंट के बायी तरफ एक पोलीथीन की थैली मिली, जिसे खोलकर देखने पर उसके अंदर भुरे रंग का पावडर भरा हुआ मिला था, उक्त पावडर का परीक्षण करने पर स्मैक होना पाया गया। उक्त अवैध मादक पदार्थ स्मैक का तौल इलैक्ट्रªॉनिक तराजू बांट से किया गया तो कुल वजन 300 ग्राम होना पाया गया। तत् पष्चात मौके पर ही आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया, बाद संपूर्ण कार्यवाही पश्चात मय जप्तषुदा अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त कर थाने पर वापसी उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया व संपूर्ण अनुसंधान उपरांत माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होकर आरोपी को दोषसिद्ध किया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.