भोपाल । आज 17 नवबंर 2023 को सुरज की पहली किरण के साथ सुबह 7 बजे से ही मध्यप्रदेश मे भारी उत्साह के साथ मतदाताओं ने मतदान करने मे जोश दिखाया और कहा … मैं वोट दे चुका हॅू, आप भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें…।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए अपना मतदान करने का आह्वान किया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि 17 नवम्बर को अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचकर शत-प्रतिशत मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें।
आज पुरे प्रदेश मे बढ़े उत्साह के साथ मतदान किया जा रहा है। report by-R.S.Maru
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी तथा अपने बेटों के साथ मतदान किया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में अपना मतदान परिवार सहित किया।
दतिया से भाजपा उम्मीदवार डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पोलिंग बूथ पहुंच कर मतदान में भाग लिया।
छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ व उनकी धर्मपत्नी ने मतदान में हिस्सा लिया।
राऊ से कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी ने अपनी मां के साथ मतदान किया।
मंदसौर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने मतदान केंद्र क्रमांक–61 पहुंचकर मतदान किया गया। साथ ही जिले के सभी मतदाताओं से भी वोट डालने की अपील की गई।
दिमनी से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने मतदान में हिस्सा लिया।
जबलपुर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह अपने परिवार के साथ मतदान में भाग लिया।
इंदौर-4 से भाजपा उम्मीदवार मालिनी गोड़ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इंदौर-1 से कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला परिवार सहित बोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सिहावल से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पहुंच कर मतदान में भाग लिया।
सीहोर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शशांक सक्सेना जी ने अपना मतदान किया।
पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा जी ने अपना मतदान किया।
उज्जैन जिलाकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने लाइन में लगकर किया मतदान
झाबुआ से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया ने अपने माता-पिता एवं पत्नी के साथ मतदान किया।
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने परिवार के साथ मतदान किया।
रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी इंजी.राजेन्द्र शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी बेटे वा बेटी के साथ मतदान में हिस्सा लिया।
चित्रकूट से कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी ने अपनी माँ एवं पत्नी के साथ मतदान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने गृह जिले टीकमगढ़ में मतदान किया।
चाचौड़ा से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका मीणा ने मतदान में हिस्सा लिया।
सिरोंज से भाजपा उम्मीदवार उमाकांत शर्मा ने मतदान किया।
अमरपाटन से भाजपा प्रत्याशी रामखेलावन पटेल पोलिंग बूथ पहुंच कर मतदान में हिस्सा लिया।
सतना से बसपा प्रत्याशी पंडित रत्नाकर चतुर्वेदी ने मतदान किया।
पूर्व मंत्री तरुण भनोट परिवार के साथ मतदान किया।
मंत्री मोहन यादव पोलिंग बूथ पहुंच कर अपने परिवार के साथ मतदान किया ।
रीवा से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र शुक्ल ने अपने परिवार सहित मतदान किया।
मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह जी ने परिवार के साथ मतदान किया।
पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे जी ने परिवार के साथ मतदान किया।
सीहोर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला सिंह के साथ आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 253 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा जी ने अपना मतदान किया।
मन्दसौर जिले की 112 वर्ष की भुवानीबाई ने बूथ क्रमांक 5 ग्राम रेवास देवड़ा में मतदान किया।

मंदसौर विधायक श्री यशपालसिंह सिसोदिया ने किया मंतदान।

मंदसौर, मल्हारगढ़ विधायक एवं वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने सपत्निक किया मंतदान।

मनासा विधानसभा 228 से कांग्रेस उम्मीदवार पुर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा के भतिजे सोमिल नाहटा ने नुतन स्कुल मंदसौर सिथत मतदान केन्द्र पर 5.30 बजे मतदान किया।