ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों के 1133 मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर दल रवाना, कलेक्टर श्री यादव ने अपनी देखरेख में सामग्री वितरित करवाई, प्रेक्षकों ने भी व्यवस्था का निरीक्षण किया

भोपाल/मंदसौर 16 नवंबर 23/ M.P. विधानसभा निर्वाचन – 2023 के तहत 17 नवंबर को होने वाले निर्वाचन के मतदान के लिए गुरूवार को जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर मतदान दल रवाना हुए।

सुबह 8 बजे से सामग्री वितरण कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दिलीप कुमार यादव की देखरेख में संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग आफीसरों ने मतदान दलों को रवाना किया।

प्रेक्षकगणों ने मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था का निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मंदसौर एवं मल्हारगढ़ के सामान्य प्रेक्षक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अपर कलेक्टर विशाल सिंह चौहान, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी मौजूद थे।

मतदान सामग्री वितरण स्थल पीजी कॉलेज मंदसौर, सीतामऊ एवं गरोठ में सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था की गई थी। मतदान दलों को सामग्री मतदान केन्द्र वार लगाए गए टेबल पर ही उपलब्ध करवाई गई। मतदान दलों ने जिला प्रशासन की सुगम व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया

मतदान दलों को वीवीपेट, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट भी उनके टेबल पर ही पहुँचाई गई जिससे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। लगभग 11 बजे से मतदान दलों और पुलिस बल को लेकर वाहन मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होने शुरू हुए। सामग्री वितरण के लिए काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटर के सामने ही मतदान केन्द्र पर टेबल लगाई गई थी जहाँ मतदान दलों ने सामग्री प्राप्त की और मिलान भी किया।

कलेक्टर श्री यादव द्वारा सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण एवं सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान दल में लगे अधिकारियों तथा कर्मचारियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने सामान्य प्रेक्षकों को भी संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण करवाया। मतदान केन्द्रों में इन दलों का पहुँचना भी प्रारंभ हो गया है। मतदान सामग्री वितरण का कार्य पारदर्शी और सुगम तरीके से संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.