बहनों का प्रेम और आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सुवासरा मे कहा-हमारी सरकार, डबल इंजन की सरकार है… “हम डबल इंजन, कांग्रेस मनोरंजन”
मंदसौर। मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सुवासरा मे भाजपा प्रत्याक्षी हरदीपसिंह डंग के समर्थन मे एक सभा को संबोतिधत करने पहूॅचे। बहनों का प्रेम और आशीर्वाद लेकर श्री चौहान ने कहा-हमारी सरकार, डबल इंजन की सरकार है… हम डबल इंजन, कांग्रेस मनोरंजन। हम डबल इंजन और वो मनोरंजन। कांग्रेस झूठ का इंजन है… पिछली बार 200 वादे किये, उनमें से एक भी पूरे नहीं किये। अब फिर झूठे वादे करने आ गये हैं। https://x.com/ChouhanShivraj/status/1724303939640938782?s=20