ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिलः उपमुख्यमंत्री देवड़ा एसपी के निर्देशन में मंदसौर पुलिस की सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई, चार प्रकरणों में 7 आरोपी गिरफ्तार,... मध्यप्रदेश पटवारियों का आंदोलन स्थगित, शासन ने प्रमुख मांगों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियानः उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने चंदवासा में किया जनसंवाद, सुनीं आमजन की... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत छिंदवाड़ा से, हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेंगे अधिकारीः मुख्... मंदसौर में सट्टा लिखते युवक गिरफ्तार, नगदी व सट्टा पर्ची जब्त मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निशा बांगरे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेंगी

भोपाल,। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के कांग्रेस से चुनाव लड़ने को लेकर चल रहा असमंजस आखिरकार खत्म हो गया। कमलनाथ ने कहा है कि निशा बांगरे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। लेकिन अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेंगी। निशा बांगरे ने डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था, ताकि बैतूल जिले में आने वाली आमला (बैतूल) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकें। कांग्रेस ने उनको टिकट देने का भरोसा दिया था। लेकिन राज्य सरकार ने जब तक उनका इस्तीफा स्वीकार किया, तब तक कांग्रेस ने आमला से मनोज मालवे को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

https://x.com/Nai_yatra/status/1717469702128341215?s=20
हम बता दें कि इसके पहले अटकलें लग रही थीं कि यदि मध्यप्रदेश सरकार इस्तीफा मंजूर कर लेती है तो निशा बांगरे के लिए कांग्रेस अपना टिकट बदल सकती है। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने जैसे ही आमला सीट पर अपना उम्मीदवार मनोज मालवे को बनाया, मध्यप्रदेश सरकार ने उसके तुरंत बाद निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
इधर, डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कहा कि भाजपा सरकार ने उनके साथ षडयंत्र किया, ताकि मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ सकूं। मेरा इस्तीफा भी तब स्वीकार किया गया, जब कांग्रेस ने आमला सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। हालांकि निशा बांगरे ने चुनाव के लिए मौका न देने पर भी कमलनाथ की तारीफ की और कहा कि कमलनाथ का उनके ऊपर हाथ है और इसलिए कोई उनको अनाथ नहीं कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.